Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 24 Sep, 2026 09:16 PM

नगर निगम गुरुग्राम द्वारा शहर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फैलाने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने के लिए प्रवर्तन कार्रवाई के साथ-साथ नागरिक सहभागिता पर भी जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में विभिन्न क्षेत्रों में...
गुड़गांव, (ब्यूरो): नगर निगम गुरुग्राम द्वारा शहर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फैलाने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने के लिए प्रवर्तन कार्रवाई के साथ-साथ नागरिक सहभागिता पर भी जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में विभिन्न क्षेत्रों में चालान कार्रवाई, जन-जागरूकता एवं स्वच्छता अभियान चलाए गए।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
ओल्ड जुडिशियल कॉम्प्लेक्स स्थित अपनी रसोई रेस्टोरेंट के विरुद्ध कचरा फैलाने के मामले में 25,000 रुपए का जुर्माना लगाया गया। नगर निगम द्वारा नागरिकों एवं प्रतिष्ठानों से कचरे का जिम्मेदारीपूर्वक निस्तारण करने तथा शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई है। वहीं, टीम द्वारा एक अन्य कार्रवाई करते हुए झाड़सा रोड स्थित ओइन्फिनिटी ग्लैम पर भी कचरा फैलाने के मामले में 10,000 रुपए का जुर्माना लगाया गया। नगर निगम द्वारा प्रतिष्ठानों एवं नागरिकों से अपील की गई कि वे कचरे को सार्वजनिक स्थानों पर न डालें तथा निर्धारित व्यवस्था के अनुसार उसका उचित निस्तारण करें।
सदर बाजार में दुकानदारों से सफाई व्यवस्था में सहयोग की अपील
नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त यश जालुका ने पार्षद आशीष गुप्ता के साथ सदर बाजार क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों से बातचीत कर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली।अधिकारियों ने दुकानदारों से अपील की कि वे अपनी दुकानों के सामने सड़क पर कूड़ा न डालें और न ही कूड़ा जमा होने दें। दुकानदारों से नगर निगम की सफाई व्यवस्था में सहयोग करने तथा सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ बनाए रखने में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।