डेढ़ साल बाद MCG को मिल गए सीनियर डिप्टी और डिप्टी मेयर, पांच घंटे के मंथन के बाद मंत्रियों के सामने भाजपा पार्षदों ने सर्व सम्मति से चुना

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 14 Sep, 2026 07:14 PM

mcg senior dupty and dupty mayor elected in gurgaon

नगर निगम चुनाव को डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी रिक्त पड़े सीनियर डिप्टी और डिप्टी मेयर के पद आज भर गए। भाजपा कार्यालय में पांच घंटे तक चले मंथन के बाद शाम करीब साढ़े चार बजे मंत्रियों ओर विधायक के साथ सभी पार्षद हिपा पहुंचे और यहां सर्व सम्मति से ...

गुड़गांव, (ब्यूरो): नगर निगम चुनाव को डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी रिक्त पड़े सीनियर डिप्टी और डिप्टी मेयर के पद आज भर गए। भाजपा कार्यालय में पांच घंटे तक चले मंथन के बाद शाम करीब साढ़े चार बजे मंत्रियों ओर विधायक के साथ सभी पार्षद हिपा पहुंचे और यहां सर्व सम्मति से वार्ड-28 से पार्षद धर्मवीर को सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के पद पर वार्ड-25 से पार्षद अनूप भांभू को चुन लिया। सुबह 11 बजे से रिटर्निंग ऑफिसर एवं निगम कमिश्नर प्रदीप दहिया पार्षदों की इंतजार करते रहे। दोपहर को तीन पार्षद हिपा पहुंचे, लेकिन कोरम पूरा न हो पाने के कारण यह चुनाव प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई। शाम चार बजे तक यही लग रहा था कि एक बार फिर दोनों ही पदों पर चुनाव नहीं होंगे, लेकिन अंतिम एक घंटे में शतरंज की चाल चली गई और भाजपा कार्यालयों में मोजूद पार्षदों के साथ बैठक की गई और चुनाव का समय खत्म होने से ठीक 25 मिनट पहले कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह के साथ शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, गुड़गांव के विधायक मुकेश शर्मा सहित सभी पार्षद चुनाव प्रक्रिया को पूरा करने के लिए पहुंच गए। यहां महज 15 मिनट में ही सभी ने उपरोक्त दोनों को अपना नेता चुन लिया।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

आपको बता दें कि सीनियर डिप्टी और डिप्टी मेयर के पद पर पिछले डेढ़ साल से घमासान चला आ रहा था। केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत और कैबिनेट मंत्री राव नरबीर के बीच वर्चस्व की लड़ाई चल रही थी और दोनों ही नेता इन दोनों पदों पर अपने समर्थकों को आसीन करना चाहते थे। ऐसे में यह चुनाव तीन बार टल भी चुका है, लेकिन इस बार पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में मामला अदालत के आदेशों की अवहेलना का पहुंच गया और मामले में नगर निगम कमिश्नर से 15 सितंबर को जवाब मांगा गया था। ऐसे में हाईकोर्ट में सुनवाई की तारीख से एक दिन पहले ही दोनों पदों पर चुनाव कराने का नोटिस जारी करते हुए आज चुनाव प्रक्रिया पूरी कराई गई। दोपहर पर क्यास लगाई जा रही थी कि दोनों पदों में सीनियर डिप्टी मेयर का पद कैबिनेट मंत्री राव नरबीर के समर्थक पार्षद कुलदीप यादव और डिप्टी मेयर का पद केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत की समर्थक आरती राव के नाम पर सहमति बनी हुई है, लेकिन शाम साढ़े चार बजे जब कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह स्वयं चुनाव में पहुंचे और उनके बाद गुड़गांव विधायक मुकेश शर्मा और शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा पहुंचे जिसके बाद सभी के सामने अप्रत्याशित नाम अचानक सामने आए और दोनों ही पदों पर राव नरबीर के समर्थकों को सर्वसम्मति से चुन लिया गया। 

 

PunjabKesari

 

चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि दोनों ही पद भर जाने के बाद अब गुड़गांव के विकास में तेजी आएगी। रुके हुए कार्य तेजी से पूरे किए जाएंगे। वहीं, शिक्षामंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि पार्षदों के साथ बैठक कर सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ मंथन करने के बाद पार्षदों से बैठक की गई जिसके बाद ही यह दो नाम फाइनल किए गए और दोनों ही पदों को आज भर दिया गया। वहीं, विधायक मुकेश शर्मा ने भी नवनियुक्त सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर को शुभकामनाएं दी।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!