घर के बाहर खेल रही 2 साल की मासूम को कार ने कुचला, मौत

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 08 Sep, 2026 02:01 PM

car ranover from 2 years minor girl in gurgaon

सेक्टर-5 एरिया में घर के बाहर खेल रही दो साल की मासूम को एक लापरवाह कार चालक ने कुचल दिया। पास ही खड़ी मां जब तक हरकत में आई तब तक कार चालक ने बच्ची के उपर से गाड़ी का टायर गुजार दिया।

गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर-5 एरिया में घर के बाहर खेल रही दो साल की मासूम को एक लापरवाह कार चालक ने कुचल दिया। पास ही खड़ी मां जब तक हरकत में आई तब तक कार चालक ने बच्ची के उपर से गाड़ी का टायर गुजार दिया। गंभीर रूप से घायल बच्ची को लेकर परिजन अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जांच के उपरां बच्ची को मृत घाषित कर दिया। सूचना मिलते ही सेक्टर-5 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरा घटनाक्रम पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस ने मौके से कैमरे की फुटेज को कब्जे में लिया है और आरोपी कार चालक को काबू कर लिया है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, सेक्टर- 5 निवासी वीरेंद्र तिवारी गुड़गांव की एक आईटी कंपनी में बतौर इंजीनियर कार्यरत हैं। कल शाम को उनकी पत्नी घर के बाहर खड़ी हाेकर एक महिला से बात कर रही थी। इसी दौरान उनकी दो साल की बेटी अधीरजा एक अन्य बच्ची के साथ गली में खेल रही थी। दोनों बच्चियां गली में बैठकर खेल रही थी। इसी दौरान एक कार आई जिसके चालक ने बेहद ही लापरवाही से गाड़ी को मोड़ दिया जिसके कारण उनकी दो साल की बेटी गाड़ी के पिछले टायर के नीचे आ गई। महिला ने जब गाड़ी को मुड़ते देखा तो वह अपनी बच्ची को बचाने के लिए दौड़ी, लेकिन चालक ने जब तक गाड़ी को पूरी तरह से मोड़ दिया और गाड़ी का टायर अधीरजा के उपर से गुजर गया। इसके बाद मां ने दोड़ते हुए बच्ची काे गोद में उठा लिया और रोते हुए अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सेक्टर-5 थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया है जिसकी पहचान नितिन यादव के रूप में हुई है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!