एक घंटे बहस के बाद रिटायर्ड फौजी ने पत्नी और बच्चों के सामने मारी पीजी संचालक को गाेली

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 09 Sep, 2026 12:57 PM

ex serviceman arrested in case of murder pg owner in gurgaon

देर रात को पीजी संचालक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी रिटायर्ड फौजी को दिल्ली से देर रात को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अमरजीत भिवानी का रहने वाला है और वह पीजी संचालक हेमंत कौशिक से उधार दिए गए साढ़े 6 लाख रुपए का हिसाब करने के...

गुड़गांव, (ब्यूरो): देर रात को पीजी संचालक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी रिटायर्ड फौजी को दिल्ली से देर रात को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अमरजीत भिवानी का रहने वाला है और वह पीजी संचालक हेमंत कौशिक से उधार दिए गए साढ़े 6 लाख रुपए का हिसाब करने के लिए बस के जरिए गुड़गांव आया था। वह हेमंत कौशिक के घर करीब एक घंटे तक रुका। पुलिस की मानें तो एक घंटे तक हिसाब करने के दौरान हेमंत और अमरजीत के बीच बहसबाजी भी हुई। इस दौरान हेमंत की पत्नी व बच्चे भी कमरे में मौजूद थे। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

एसीपी क्राइम नवीन शर्मा ने पत्रकारवार्ता कर बताया कि आरोपी रिटायर्ड फौजी एक साल पहले ही फौज से रिटायर हुआ था और उसने फाइनेंस का काम किया था। एक कॉमन दोस्त के माध्यम से उसने हेमंत शर्मा को करीब साढ़े 6 लाख रुपए उधार दिए थे। इन रुपयों को लेकर दोनों में विवाद हो गया था। जब अमरजीत रुपयों को लेने के लिए हेमंत के घर आया तो उस वक्त हेमंत की पत्नी और उनका बेटा भी मौजूद था। करीब एक घंटे तक दोनों पक्षों में बातचीत हुई और दोनों में इस दौरान कई बार बहस भी हुई। बताया जा रहा है कि इसी दौरान अमरजीत ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाली और हेमंत के माथे पर लगाकर गोली चला दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। वहीं, पति को लहूलुहान देखकर हेमंत की पत्नी ने मदद के लिए परिजनों व लोगों से गुहार लगाई और उसे लेकर अस्पताल पहुंची जहां डॉक्टरों ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।

 

एसीपी क्राइम ने बताया कि मामले में अपराध शाखा और सेक्टर-14 थाना पुलिस की टीमें लगाई गई थी और अरोपी को देर रात को ही दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने यह भी बताया कि वह हेमंत को करीब 8 साल से जानता है और फौज से रिटायर होने के बाद उसने फाइनेंस का काम शुरू कर दिया। कॉमन दोस्त के जरिए उसने करीब एक साल पहले हेमंत को साढ़े 6 लाख रुपए उधार दिए थे। फिलहाल पुलिस आज आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। रिमांड के दौरान आरोपी से वारदात में प्रयोग किया गया हथियार भी बरामद करेगी। 

 

आपको बता दें कि मंगलवार देर शाम को आचार्य पुरी एरिया में पीजी संचालक हेमंत कौशिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले की सूचना मिलते ही सेक्टर-14 थाना पुलिस सहित अपराध शाखा की टीमें मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्र करने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी को वारदात के छह घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल मामले की जांच जारी है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!