Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 21 Oct, 2026 10:45 PM

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर गुरुग्राम यातायात पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। 20 अक्टूबर को पुलिस ने 24 घंटे के दौरान 12,788 चालान काटे, जबकि बिना नंबर प्लेट चल रहे 156 वाहनों को इंपाउंड किया।
गुड़गांव,(ब्यूरो): यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर गुरुग्राम यातायात पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। 20 अक्टूबर को पुलिस ने 24 घंटे के दौरान 12,788 चालान काटे, जबकि बिना नंबर प्लेट चल रहे 156 वाहनों को इंपाउंड किया। कार्रवाई के दौरान गलत पार्किंग और रॉन्ग साइड ड्राइविंग करने वालों पर विशेष शिकंजा कसा गया।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
यातायात पुलिस के अनुसार, एक दिन में गलत पार्किंग के 3,033, गलत दिशा में वाहन चलाने के 810 और अनुचित लेन परिवर्तन के 697 चालान किए गए। गलत दिशा में ड्राइविंग से आमने-सामने की टक्कर का खतरा बढ़ता है, जबकि गलत पार्किंग और लेन बदलने से यातायात बाधित होता है। पुलिस तकनीक आधारित निगरानी और सडक़ पर तैनात कर्मियों के माध्यम से नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नजर रख रही है। साथ ही ऑटो, टैक्सी, ई-रिक्शा और भारी वाहन चालकों को निर्धारित लेन में चलने, सही जगह पार्किंग करने और गलत दिशा में वाहन नहीं चलाने के प्रति जागरूक किया जा रहा है।