भोंडसी में MCG ने किए 6 भवन सील, 4 निर्माण ढहाए

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 22 Sep, 2026 08:54 PM

mcg demolished 6 house and 4 sealed in bhondsi area

नगर निगम गुरुग्राम द्वारा अनधिकृत निर्माणों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए भोंडसी क्षेत्र में निर्माणाधीन एवं संबंधित संरचनाओं पर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान कुल 6 भवनों को सील किया गया, जबकि 4 संरचनाओं को ध्वस्त किया गया। साथ ही टीम द्वारा एक...

गुड़गांव,(ब्यूरो): नगर निगम गुरुग्राम द्वारा अनधिकृत निर्माणों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए भोंडसी क्षेत्र में निर्माणाधीन एवं संबंधित संरचनाओं पर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान कुल 6 भवनों को सील किया गया, जबकि 4 संरचनाओं को ध्वस्त किया गया। साथ ही टीम द्वारा एक अवैध बोरवेल भी सील क्या गया।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

नगर निगम की टीम द्वारा की गई कार्रवाई के तहत डीपीसी स्तर तक निर्मित 15 निर्माणों को भी ध्वस्त किया गया। इसके अलावा डीपीसी स्तर से ऊपर के 2 निर्माणों पर भी तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई जोन-6 के नगर निगम गुरुग्राम में संयुक्त आयुक्त रविंद्र मलिक की मौजूदगी में की गई। कार्रवाई के दौरान जेई मोहित राणा भी मौके पर उपस्थित रहे तथा निर्माण संबंधी कार्रवाई की निगरानी की गई।

 

नगर निगम द्वारा इस प्रकार की कार्रवाई के माध्यम से क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों की निगरानी तथा नियमों के अनुरूप निर्माण सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है। मौके पर संबंधित अधिकारियों द्वारा कार्रवाई की प्रक्रिया को निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पूरा किया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!