Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 25 Sep, 2026 07:51 PM

साइबर साइबर अपराधियों ने महिला को अपना शिकार बनाते हुए उनके दो अलग-अलग बैंक खातों से कुल छह लाख 70 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़िता की शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन दक्षिण गुरुग्राम ने अज्ञात ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुड़गांव, (ब्यूरो): साइबर साइबर अपराधियों ने महिला को अपना शिकार बनाते हुए उनके दो अलग-अलग बैंक खातों से कुल छह लाख 70 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़िता की शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन दक्षिण गुरुग्राम ने अज्ञात ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
सोहना की सैनी कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अज्ञात साइबर ठगों ने धोखाधड़ी और जालसाजी कर उनके दो बैंक खातों से अचानक छह लाख 70 हजार रुपये निकाल कर ठगी कर डाली। जब खातों से पैसे कटने के मैसेज मिले, तब पीड़िता को ठगी का अहसास हुआ। इसके तुरंत बाद उन्होंने साइबर पुलिस को पूरी घटना की सूचना दी। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। तकनीकी टीम अब उन बैंक खातों और ट्रांजैक्शन ट्रेल की जांच कर रही है जिनमें यह रकम ट्रांसफर की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साइबर अपराधियों के इस नेटवर्क का पता लगाने के लिए डिजिटल साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है और जल्द ही आरोपियों को ट्रेस कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।