विवाद के बाद लिव इन पार्टनर की बस ड्राइवर ने की हत्या, गिरफ्तार

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 23 Sep, 2026 09:10 PM

bus driver murder his live in partner after minor dispute in gurgaon

धर्म कॉलोनी में लिव-इन पार्टनर की डंडे, पाइप और बेलन से पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में पालम विहार थाना पुलिस ने 33 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी और उसकी महिला पार्टनर वर्ष 2020 से साथ रह रहे थे।

गुड़गांव, (ब्यूरो): धर्म कॉलोनी में लिव-इन पार्टनर की डंडे, पाइप और बेलन से पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में पालम विहार थाना पुलिस ने 33 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी और उसकी महिला पार्टनर वर्ष 2020 से साथ रह रहे थे। मंगलवार को किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की। गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 


पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी आकाश (33), निवासी बरेली, उत्तर प्रदेश, वर्तमान निवासी धर्म कॉलोनी, गुरुग्राम को 22 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गुरुग्राम में बस चालक है और मृतका उसकी पत्नी नहीं थी। दोनों वर्ष 2020 से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल डंडा, पाइप और बेलन बरामद कर लिए हैं।

 

पुलिस के अनुसार, 22 सितंबर को धर्म कॉलोनी स्थित किराए के मकान में महिला के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो महिला खून से लथपथ और गंभीर रूप से घायल मिली। उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए सीन ऑफ क्राइम और फिंगरप्रिंट टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। मकान मालिक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गली में शोर सुनकर वह बाहर आया तो किराएदार आकाश महिला के साथ मारपीट कर रहा था। उसने महिला के सिर पर चोट मारी और मौके से भाग गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!