CM नायब सैनी का बड़ा ऐलान, हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में मरीज बढ़ने पर डॉक्टरों और स्टाफ को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

Edited By Krishan Rana, Updated: 30 Sep, 2026 01:48 PM

a big gift from cm saini doctors and staff will get incentives if the number of

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ाने और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए मरीजों की संख्या

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ाने और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए मरीजों की संख्या के आधार पर चिकित्सकों, सहायक स्टाफ और आयुष्मान मित्रों को स्पैशल इंसेंटिव (विशेष प्रोत्साहन) राशि देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

आयुष्मान भारत और चिरायु योजना के मरीजों के इलाज से सरकारी अस्पतालों को मिलने वाली राशि का उपयोग स्टाफ के प्रोत्साहन, अस्पतालों के अपग्रेडेशन और स्वच्छता सहित अन्य सुविधाओं पर किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को सिविल सचिवालय में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि आयुष्मान और चिरायु योजना के अधिक से अधिक मरीजों को सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए प्रोत्साहित किया जाए।
सरकारी अस्पतालों में आयुष्मान योजना के पैकेज बढ़ाने के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने डायबिटिकरेटिनोपैथी को भी योजना में शामिल करने को कहा।

विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी होगी दूर

सैनी ने चिकित्सकों, रेडियोलॉजिस्ट और कार्डियोलॉजिस्ट के रिक्त पद तत्काल भरने के निर्देश दिए। नियमित भर्ती के साथ ओपन भर्ती की व्यवस्था शुरू करने को कहा गया।

सभी जिला और उपमंडल अस्पतालों के साथ सी.एच.सी., पी.एच.सी. और सब सेंटरों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जोड़ने के निर्देश दिए। मरीज के पंजीकरण, जांच, चिकित्सकीय परामर्श और दवाई देने तक की प्रक्रिया रियल टाइम दर्ज होगी। 

मुख्यमंत्री ने खराब उपकरणों को उसी दिन ठीक करवाने और लापरवाही की स्थिति में जिम्मेदारी तय करने के निर्देश भी दिए। वहीं सभी सरकारी अस्पतालों में 1 नवम्बर तक अमृत फार्मेसी खोलने का लक्ष्य रखा गया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!