Edited By Isha, Updated: 30 Sep, 2026 01:25 PM

हरियाणा की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। आगामी 3 अक्टूबर को हरियाणा भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सभी विधायक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।
चंडीगढ़(चंद्र शेखर धरणी): हरियाणा की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। आगामी 3 अक्टूबर को हरियाणा भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सभी विधायक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। यह अहम मुलाकात मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता की अगुवाई में होगी।
तय कार्यक्रम के अनुसार, 3 अक्टूबर को दोपहर 3:00 बजे सभी विधायक प्रधानमंत्री आवास या तय स्थल पर पीएम मोदी से मिलेंगे। इस बैठक में राज्य में चल रही विकास योजनाओं, प्रशासनिक प्राथमिकताओं और भावी राजनीतिक रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है।
धानमंत्री से मिलने से ठीक पहले दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में एक विशेष बैठक और दोपहर के भोज का आयोजन किया गया है। दोपहर 2:00 बजे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ सभी विधायक लंच टेबल पर मौजूद रहेंगे। माना जा रहा है कि पीएम मोदी से मुलाकात से पहले इस लंच के दौरान मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष सभी विधायकों के साथ अनौपचारिक चर्चा कर बैठक के प्रमुख बिंदुओं की रूपरेखा तय करेंगे।