हरियाणा में सीएम विंडो का कमाल: 2.83 लाख में से 80% शिकायतों का समाधान, यमुनानगर-नूंह और हांसी सबसे आगे

Edited By Isha, Updated: 26 Sep, 2026 09:01 PM

rapid resolution of grievances in haryana via  cm window

सीएम विंडो और सोशल मीडिया ग्रीवांस ट्रैकर जन शिकायतों के समाधान का सबसे बड़ा माध्यम बन रहा है। सीएम विंडो पर पहुंची 2.34 लाख शिकायतों में से 80 फीसदी का निपटान किया जा चुका है, जबकि सोशल मीडिया के माध्यम से मिली 1.05 लाख शिकायतों में से भी 83550 का...

चंडीगढ़(धरणी):  सीएम विंडो और सोशल मीडिया ग्रीवांस ट्रैकर जन शिकायतों के समाधान का सबसे बड़ा माध्यम बन रहा है। सीएम विंडो पर पहुंची 2.34 लाख शिकायतों में से 80 फीसदी का निपटान किया जा चुका है, जबकि सोशल मीडिया के माध्यम से मिली 1.05 लाख शिकायतों में से भी 83550 का निपटारा हो चुका है। 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शिकायतों के त्वरित निपटान और पेयजल, बिजली व सफाई जैसे सामूहिक कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं।  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सीएम विंडो, जनसंवाद, एसएमजीटी (सोशल मीडिया ग्रीवांस ट्रैकर) तथा समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों के समाधान की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों की साप्ताहिक समीक्षा करने के निर्देश दिए।

विभागों द्वारा सीएम विंडो पर आई 2.83 लाख में से 2.34 लाख शिकायतों का त्वरित समाधान कर दिया गया है। इसी प्रकार सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री को मिली 105761 में से 83550 शिकायतें भी दूर कर दी गई हैं।    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में आमजन की शिकायतों और समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान करवाने के लिए सीएम विंडो, जनसंवाद, एसएमजीटी (सोशल मीडिया ग्रीवांस ट्रैकर) तथा समाधान शिविरों का संचालन किया जाता है।

सभी शिकायतें और समस्याएं संबंधित विभागों को भिजवाई जाती हैं और उनसे अपेक्षा की जाती है कि आमजन को राहत देने के लिए इनका समयबद्ध समाधान किया जाए। इसीलिए समय-समय पर इन शिकायतों के समाधान की दिशा में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की जाती है। बैठक में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता, ओएसडी डॉ. राज नेहरू सहित सभी विभागों के उच्चाधिकारी तथा ऑनलाइन माध्यम से सभी जिलों के उपायुक्त भी शामिल हुए।

सीएम विंडो पर मिली समस्याओं के बारे में संबंधित नोडल अधिकारी ने जानकारी दी कि वर्तमान मुख्यमंत्री के कार्यकाल में सीएम विंडो पर 2.83 लाख शिकायतें प्राप्त हुई थी, इनमें से 2.34 लाख शिकायतों का समाधान कर दिया गया है। जिलों में, यमुनानगर, नूंह और हांसी ने अच्छा काम किया है।

इसी प्रकार विभागों में श्रम विभाग, इलेक्ट्रोनिक्स एंड आईटी, सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा रोजगार विभाग ने 80 प्रतिशत से ज्यादा स्कोर प्राप्त किया। इस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जिलों का स्कोर 70 से ऊपर होना चाहिए। नोडल अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री सोशल मीडिया ग्रीवांस ट्रैकर पर ट्वीटर आदि के माध्यम से आमजन द्वारा की गई 105761 में से 83550 शिकायतों का समाधान कर दिया गया है जबकि 22211 शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया जारी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!