हरियाणा सरकार की अनोखी पहल, छात्रों के इनोवेटिव आइडिया को बिजनेस में बदलेगी सरकार...1 लाख तक मिलेगी सीड फंडिंग

Edited By Isha, Updated: 30 Sep, 2026 11:54 AM

government will transform students  innovative ideas into businesses

किसी छात्र के दिमाग में प्रदेश की किसी समस्या का समाधान देने वाला आइडिया है तो अब उसे हकीकत में बदलने के लिए सरकार मदद करेगी। हरियाणा सरकार ऐसे विचारों को नायब सैनी, सीएम प्रोटोटाइप व व्यावहारिक समाधान में बदलने

चंडीगढ़: किसी छात्र के दिमाग में प्रदेश की किसी समस्या का समाधान देने वाला आइडिया है तो अब उसे हकीकत में बदलने के लिए सरकार मदद करेगी। हरियाणा सरकार ऐसे विचारों को नायब सैनी, सीएम प्रोटोटाइप व व्यावहारिक समाधान में बदलने के लिए शुरुआती आर्थिक मदद देगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई हरियाणा स्टेट इनोवेशन सोसाइटी की पहली बैठक में नवाचार योजना को सैद्धांतिक मंजूरी दी गई।

योजना में विश्वविद्यालयों, शोध संस्थानों व विद्यार्थियों को प्रदेश की वास्तविक जरूरतों से जुड़े शोध के लिए मौका मिलेगा। शुरुआती जांच में चुने गए प्रस्तावों को विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के लिए एक लाख रुपये तक की सीड फंडिंग दी जा सकेगी। इसके बाद संबंधित विभाग के साथ मिलकर तैयार रिपोर्ट को आगे की वित्तीय मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।

योजना का फोकस सिर्फ शोध पत्र तैयार करने पर नहीं बल्कि लैब से खेत-खलिहान तक समाधान पहुंचाने और वहां से नीति तक रहेगा। विकसित हरियाणा-2047, डिजिटल शासन, टिकाऊ खेती, शहरी प्रबंधन, आधुनिक विनिर्माण और सामाजिक-आर्थिक विकास जैसे क्षेत्रों की परियोजनाओं को बढ़ावा दिया जाएगा।

बैठक में भूमिगत जल की गुणवत्ता पर भी प्रयोग की संभावना सामने आई। अधिकारियों को एक जिले में पायलट प्रोजेक्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं जिसमें अनुपयोगी पानी को उपयोगी अथवा पीने योग्य बनाने की तकनीक तलाशने पर काम होगा। हरियाणा स्टेट इनोवेशन मिशन ने गूगल इंडिया, व आईआईटी दिल्ली व एनआईटी कुरुक्षेत्र समेत कई संस्थानों से इसमें मदद के लिए समझौते भी किए हैं।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!