Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 28 Sep, 2026 10:25 PM

सरहोल गांव में घरेलू क्लेश के चलते एक 38 वर्षीय व्यक्ति ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 38 वर्षीय शिव चंद्र के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले स्थित महोली गांव के रहने वाले थे।
गुड़गांव, (ब्यूरो): सरहोल गांव में घरेलू क्लेश के चलते एक 38 वर्षीय व्यक्ति ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 38 वर्षीय शिव चंद्र के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले स्थित महोली गांव के रहने वाले थे।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिव चंद्र पेशे से श्रमिक थे और पिछले चार सालों से अपने परिवार के साथ सरहोल गांव में किराए पर रह रहे थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे एक 17 साल का बेटा और 12 साल की बेटी हैं। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से घर में किन्हीं बातों को लेकर क्लेश चल रहा था।
रविवार शाम को गृह क्लेश से परेशान होकर शिव चंद्र ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने कमरे में फंदा लगा लिया। परिजनों को जब तक घटना का पता चला, तब तक काफी देर हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। घटना के बाद से ही परिवार में मातम पसरा हुआ है।