पैरा लीगल लॉ फर्म की अधिकारी फ्लैट में फंदे से झूली, मौत

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 07 Oct, 2026 07:46 PM

pera legal law firm official found dead in her flat in gurgaon

पैरा लीगल लॉ फर्म की अधिकारी ने संदिग्ध परिस्थितियों में सोसाइटी के फ्लैट में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही बादशाहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गुड़गांव, (ब्यूरो): पैरा लीगल लॉ फर्म की अधिकारी ने संदिग्ध परिस्थितियों में सोसाइटी के फ्लैट में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही बादशाहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, आत्महत्या किए जाने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार सुबह पुलिस कंट्रोल रूम को सेक्टर-68 की परीना मिकासा सोसाइटी के टावर-7 के फ्लैट नंबर 1207 में अनहोनी होने की सूचना मिली थी। मौके पर जब पुलिस की ईआरवी पहुंची तो महिला अंदर पंखे पर चुन्नी के फंदे से लटकी मिली। घटना की सूचना बादशाहपुर थाना पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर महिला सब इंस्पेक्टर कैलाश व अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे जिन्होंने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया और जांच शुरू कर दी। मृतक महिला की पहचान दिल्ली के तिलक नगर वेस्ट दिल्ली की रहने वाली 32 वर्षीय अस्मिता लाम्बा के रूम में हुई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

 

पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक तौर की जांच में सामने आया कि मृतका पैरा लीगल लॉ फर्म, IFSC, सोशल कॉस्मोपॉलिटन, सेक्टर-66 में वरिष्ठ पद पर नौकरी करती थी और उसके माता-पिता का भी देहांत हो चुका है। महिला का पति मूल रूप से पंजाब के  गोविंदगढ़ मंडी फतेहगढ़ साहिब निवासी नीतिश गर्ग विप्रो कंपनी, सेक्टर-48 गुड़गांव में बतौर इंजीनियर कार्यरत है। दोनों ने करीब दो साल पहले Shaadi.com के माध्यम से मुलाकात कर शादी की थी। प्रारंभिक तौर की जांच में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और न ही आत्महत्या किए जाने के कोई कारण पता लग पाए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!