शॉर्ट सर्किट से आर्किटेक्चर कार्यालय में लगी आग, 20 से अधिक कंप्यूटर जले

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 06 Oct, 2026 09:16 PM

fire breaks out at architecture office due to short circuit

सेक्टर-32 स्थित प्लाट नंबर-336बी के भूतल पर बने आर्किटेक्चर कार्यालय में मंगलवार सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग से कार्यालय में रखे 20 से अधिक कंप्यूटर, प्रिंटर, एसी, फर्नीचर और जरूरी दस्तावेज जल गए।

गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर-32 स्थित प्लाट नंबर-336बी के भूतल पर बने आर्किटेक्चर कार्यालय में मंगलवार सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग से कार्यालय में रखे 20 से अधिक कंप्यूटर, प्रिंटर, एसी, फर्नीचर और जरूरी दस्तावेज जल गए। शुरुआती तौर पर लाखों रुपये का सामान जलने की बात सामने आई है। गनीमत रही कि हादसे में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब आठ बजे गार्ड कार्यालय पहुंचा। दरवाजा खोलते ही अंदर धुआं भरा मिला और आग लगी हुई थी। उसने शोर मचाकर कार्यालय मालिक व स्टाफ को सूचना दी और डायल-112 पर आग की जानकारी दी। सुबह 8:28 बजे सूचना मिलने पर सेक्टर-29 फायर स्टेशन से एक दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची। फायरकर्मियों ने कार्यालय की बिजली आपूर्ति बंद कर आग बुझाने का अभियान शुरू किया। अंदर घना धुआं होने के कारण कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। प्लास्टिक और लकड़ी का सामान होने से आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग की चपेट में कंप्यूटर, प्रिंटर, एसी, फर्नीचर के अलावा फाइलें और अन्य दस्तावेज भी आ गए।

 

वरिष्ठ फायर अधिकारी नरेंद्र यादव ने बताया कि प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। फिलहाल नुकसान का सटीक आकलन नहीं किया गया है। आकलन के बाद ही नुकसान की वास्तविक राशि स्पष्ट हो सकेगी।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!