मंदिर के गेट पर 6 माह की मासूम को फेंका, चोट लगने पर अस्पताल में कराया भर्ती

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 25 Sep, 2026 02:18 PM

six month old infant abandoned at temple gate

गुड़गांव में देर रात को इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। छह माह की मासूम को एक व्यक्ति चोगन माता मंदिर के गेट पर फेंक गया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया।

गुड़गांव, (ब्यूरो): गुड़गांव में देर रात को इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। छह माह की मासूम को एक व्यक्ति चोगन माता मंदिर के गेट पर फेंक गया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। बच्ची के गिरते ही उसके सिर पर चोट लगी। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर आसपास रहने वाले लोग आए जिन्होंने बच्ची को मंदिर के गेट पर लहूलुहान हालत में देखकर पुलिस को इसकी सूचना देते हुए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बच्ची का इलाज किया जा रहा है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

जानकारी के मुताबिक, घटना विश्वकर्मा कॉलोनी में देर रात को हुई। यहां चोगन माता मंदिर के गेट पर बच्चे के रोने की आवाज सुनकर जब लोग बाहर आए तो उन्होंने देखा कि एक छह माह की बच्ची के सिर पर चोट लगी हुई है। जब यहां लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई तो पता लगा कि एक व्यक्ति बच्ची को लेकर मंदिर के गेट पर आता है और उसे यहां फेंककर फरार हो जाता है। नीचे गिरने के कारण बच्ची के सिर पर चोट लगी है। मामले में फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, यह पता लगाया जा रहा है कि आखिर बच्ची को फेंकने वाला कौन था। उसने बच्ची को क्यों फेंका। सेक्टर-10ए थाना पुलिस की मानें तो आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!