डेयरी संचालक पर चाकू से हमला कर लूट, शोर मचाने पर लोगों ने आरोपी को मौके पर ही दबोचा

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 29 Sep, 2026 01:08 PM

miscreant attack with knife on dairy owner and looted money

सेक्टर-7 एक्सटेंशन मार्केट में सोमवार देर रात डेयरी संचालक पर चाकू से हमला कर लूट करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने हमला करने के बाद डेयरी संचालक के पास मौजूद 12 हजार रुपए लूट लिए, लेकिन डेयरी संचालक के शोर मचाते ही लोग एकत्र हो गए और आरोपी को...

गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर-7 एक्सटेंशन मार्केट में सोमवार देर रात डेयरी संचालक पर चाकू से हमला कर लूट करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने हमला करने के बाद डेयरी संचालक के पास मौजूद 12 हजार रुपए लूट लिए, लेकिन डेयरी संचालक के शोर मचाते ही लोग एकत्र हो गए और आरोपी को मौके पर ही काबू कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर घायल को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

PunjabKesari

 

जानकारी के मुताबिक, कृष्णा कॉलोनी की गली नंबर आठ के रहने वाले तरिंद्र भ्याना दूध की डेयरी चलाते हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को वह बाजार से दूध की पेमेंट के 12 हजार रुपये इकट्ठा करके वापस लौटे थे और सेक्टर-7 एक्सटेंशन मार्केट में एक दुकान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान एक युवक पैदल आया और अचानक बिना कुछ कहे चाकू से उनके पैर पर वार कर दिया। तरिंद्र ने किसी तरह खुद को बचाया, लेकिन आरोपी ने तुरंत दूसरा वार उनके कंधे के पास कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद आरोपी ने उनकी जेब में रखे 12 हजार रुपये निकाले और भागने की कोशिश की।

 

PunjabKesari

 

तरिंद्र के शोर मचाने पर मार्केट में मौजूद दुकानदार और राहगीर तुरंत हरकत में आ गए। उन्होंने भाग रहे आरोपी को चारों तरफ से घेरकर मौके पर ही धर दबोचा। घटना की सूचना न्यू कॉलोनी थाना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया। घायल तरिंद्र भयाना को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!