जन्मदिन पर चल रही थी दारू पार्टी, पुलिस ने बंद कराया DJ, बर्थडे बॉय गिरफ्तार, हुक्का व शराब बरामद

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 09 Oct, 2026 07:23 PM

birthday boy arrested for serving illegal liquor during party

बर्थडे पर दोस्तों को फार्म हाउस में बुलाकर दारू पार्टी करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने तेज आवाज में डीजे बजाकर लोगों को परेशान किया हुआ था। इसके साथ ही बिना विभागीय अनुमति के पार्टी में शराब परोसने के साथ ही हुक्का भी परोसा जा रहा था।

गुड़गांव, (ब्यूरो): बर्थडे पर दोस्तों को फार्म हाउस में बुलाकर दारू पार्टी करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने तेज आवाज में डीजे बजाकर लोगों को परेशान किया हुआ था। इसके साथ ही बिना विभागीय अनुमति के पार्टी में शराब परोसने के साथ ही हुक्का भी परोसा जा रहा था। पुलिस ने आरोपी बर्थडे बॉय को गिरफ्तार कर शराब व हुक्का बरामद किए हैं।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, गुरुवार रात को भोंडसी थाना पुलिस टीम नयागांव के नजदीक गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि बिग ट्री विला, नयागांव में तेज आवाज में डीजे बजाकर पार्टी की जा रही है तथा बिना परमिट व लाइसेंस के शराब और हुक्का परोसा जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची जहां लगभग 20 से 30 व्यक्ति शराब पीते हुए दिखाई दिए। पुलिस को देखकर वे शराब मौके पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस टीम ने पार्टी के आयोजक यशस्व गुप्ता (उम्र 28 वर्ष), निवासी पश्चिमी दिल्ली, हाल निवासी विक्ट्री वैली, सेक्टर-67, गुरुग्राम (हरियाणा) को काबू किया।

 

आयोजक से शराब परोसने और देर रात तक डीजे बजाने संबंधी परमिट व लाइसेंस मांगे गए, लेकिन वह कोई वैध परमिट या लाइसेंस पेश नहीं कर सका। इस संबंध में आरोपी यशस्व गुप्ता के खिलाफ थाना भोंडसी में आबकारी अधिनियम एवं COTPA  Act, 2003 की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस ने मौके से विभिन्न मार्का वाली शराब की बोतलें, किंगफिशर प्रीमियम बीयर की 20 छोटी बोतलें, अन्य शराब की भरी व खाली बोतलें तथा 5 हुक्के बरामद किए। नियमानुसार शराब के नमूने लेकर शेष शराब और खाली बोतलों को अलग-अलग पैक करके पुलिस कब्जे में लिया गया। पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी यशस्व गुप्ता का जन्मदिन था। उसने अपने जन्मदिन की पार्टी के लिए बिग ट्री विला में शराब परोसने तथा बिना अनुमति देर रात तक डीजे बजाने की व्यवस्था की थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!