अंबाला में बेमौसम बारिश ने बढ़ाई किसानों की परेशानी, खुले में पड़ा धान भीगा; फसल को दोबारा सुखाने में होगी मशक्कत

Edited By Harman, Updated: 28 Sep, 2026 02:32 PM

unseasonal rains in ambala have increased the problems of farmers

अंबाला शहर में आज मौसम ने अचानक करवट ली और तेज बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत तो दी, लेकिन किसानों की चिंता बढ़ा दी।

अंबाला (अमन कपूर) : अंबाला शहर में आज मौसम ने अचानक करवट ली और बेमौसम तेज बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत तो दी, लेकिन किसानों की चिंता बढ़ा दी। अंबाला शहर अनाज मंडी में खुले में रखा किसानों का धान बारिश की चपेट में आ गया और भीग गया। ऐसे में किसानों को अब अपनी फसल को दोबारा सुखाने की मशक्कत करनी पड़ेगी।

 अंबाला शहर में हुई बारिश ने जहां मौसम में ठंडक घोल दी, वहीं अनाज मंडी में रखी किसानों की फसल के लिए यह बारिश परेशानी लेकर आई। मंडी में खुले में रखा धान बारिश से भीग गया। किसानों की चिंता अब इस बात को लेकर है कि भीगे हुए धान को दोबारा सुखाने में समय और मेहनत दोनों लगेंगे, साथ ही फसल के नुकसान की आशंका भी बनी हुई है। 

गौरतलब है कि हरियाणा के किसान पहले से ही धान की जल्द खरीद शुरू करने की मांग कर रहे हैं। किसानों को मौसम खराब होने की चिंता लगातार सता रही थी। ऐसे में खरीद शुरू होने में देरी के बीच मंडियों में पहुंच रही फसल के भीगने से किसानों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। किसानों के सामने धान की फसल तैयार होने के बाद उसे मंडी तक पहुंचाने और उसकी बिक्री को लेकर पहले ही कई चुनौतियां हैं। अब बारिश ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी है। किसानों को डर है कि अगर मौसम इसी तरह बदला रहा और खरीद में देरी हुई तो उन्हें फसल को सुरक्षित रखने में और मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!