रक्षक बना भक्षक- मंदिर से नकदी व आभूषण चोरी कर फरार हुआ पूर्व सुरक्षाकर्मी, 6 घंटे में पुलिस ने ऐसे किया काबू

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 30 Sep, 2026 07:19 PM

former security guard stolen jewelry and cash from tample

जिसने कभी भगवान के दर पर नौकरी की आज उसी ने ही मंदिर की सुरक्षा में सेंध लगा दी और मंदिर में रखी नकदी व चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही गुड़गांव पुलिस हरकत में आई और आरोपी को वारदात के छह घंटे में ही काबू कर लिया।

गुड़गांव, (ब्यूरो): जिसने कभी भगवान के दर पर नौकरी की आज उसी ने ही मंदिर की सुरक्षा में सेंध लगा दी और मंदिर में रखी नकदी व चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही गुड़गांव पुलिस हरकत में आई और आरोपी को वारदात के छह घंटे में ही काबू कर लिया। आरोपी की पहचान रोहतक के गांव चुलियाना निवासी रोहताश (53) के रूप में हुई। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

प्रारंभिक तौर की जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी करीब 12 साल से मंदिर में बतौर सुरक्षाकर्मी के रूप में कार्य कर रहा था। लगभग दो माह पूर्व नौकरी छोड़कर चला गया था। मंदिर में लंबे समय तक कार्य करने के कारण आरोपी को मंदिर की व्यवस्था एवं वहां रखे आभूषणों के संबंध में जानकारी थी। मंदिर में भगवान की मूर्तियों पर बड़ी मात्रा में चांदी के आभूषण देखकर आरोपी के मन में लालच उत्पन्न हुआ और उसने रात के समय मौका पाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए 4.786 किलोग्राम चांदी के आभूषण तथा 34,000 नकद बरामद किए गए हैं।

 

आपको बता दें कि बुधवार सुबह सिटी थाना पुलिस को सूचना मिली कि न्यू कॉलोनी मोड़ स्थित सुदर्शन माता मंदिर में सुबह करीब 5 बजे जब पुजारी पहुंचे तो यहां मंदिर का ताला टूटा मिला। जांच करने पर  मंदिर में लगे हनुमान जी के छत्र, माता रानी के कानों के कुंडल, मुकुट के साथ लगा चक्र सहित करीब  4.786 किलोग्राम  चांदी के आभूषण तथा मंदिर का दानपात्र चोरी मिला। मंदिर के दानपात्र में करीब 34 हजार रुपए नकद मौजूद थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। ASI संजय, HC कुलदीप, HC सोनू, सिपाही संजय ने सीसीटीवी कैमरे का विश्लेषण करने के बाद मामले में पूर्व सुरक्षाकर्मी को वारदात के छह घंटे के भीतर ही उसके गांव से काबू कर लिया गया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!