मॉल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, 18 स्पा सेंटर पर रेड, 30 महिलाएं व 20 पुरूष काबू

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 19 Sep, 2026 07:30 AM

police raid on spa center and caught immoral trafficking activity in gurgaon

हरियाणा महिला आयोग के साथ मिलकर गुड़गांव पुलिस ने देह व्यापार पर प्रदेश की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। सेक्टर-90 के सफायर मॉल में चल रहे स्पा सेंटरों पर रेड कर टीम ने देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है।

गुड़गांव,(ब्यूरो): हरियाणा महिला आयोग के साथ मिलकर गुड़गांव पुलिस ने देह व्यापार पर प्रदेश की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। सेक्टर-90 के सफायर मॉल में चल रहे स्पा सेंटरों पर रेड कर टीम ने देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। देर रात को की गई रेड के दौरान पुलिस ने 18 स्पा सेंटरों पर जांच की जिसमें से 8 में आपत्तिजनक सामग्री मिली। इस दौरान पुलिस ने 30 महिलाओं और 20 पुरूषों को काबू किया है, जिनके खिलाफ इमोरल ट्रेफिकिंग एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। देर रात 10 बजे शुरू हुई रेड सुबह करीब 3 बजे तक चली।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन उषा प्रियदर्शिनी को पिछले कुछ दिनों से सेक्टर-90 के सफायर मॉल में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार किए जाने की सूचना मिली रही थी। सूचना के आधार पर एसीपी मुख्यालय-1 अभिलक्ष जोशी की देखरेख में 20 इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर सहित 100 पुलिसकर्मियों की टीम गठित की गई। इस दौरान एक ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी लगाए गए। इसके साथ ही टीम में विशेष अधिकारी भी शामिल किए गए। देर रात करीब 10 बजे टीम सेक्टर-90 के सफायर मॉल पहुंच गई और स्पा सेंटरों की जांच शुरू कर दी।

 

PunjabKesari

 

इस दौरान कुछ महिलाओं और पुरूषों ने स्वयं को स्पा सेंटर के अंदर बंद कर लिया और पुलिस के बार-बार कहने पर भी दरवाजा नहीं खोला। ऐसे में पुलिस ने कटिंग मशीन की सहायता से गेट काट दिए और कार्रवाई को आगे बढ़ाया। पुलिस के मुताबिक, 18 स्पा सेंटरों में से 8 स्पा सेंटर में संदिग्ध गैर-कानूनी गतिविधियाें के प्रथम दृष्टया सबूत मिले। पुलिस ने महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक/डिजिटल, भौतिक और दस्तावेजी सबूत जब्त किए गए हैं। इनके मालिकों, संचालकों, मैनेजरों व मदद करने वालों की भूमिका का पता लगाने के लिए इनकी जांच की जा रही है।

 

मौके पर लगभग 30 महिलाएं और 20 पुरुष मौजूद पाए गए। महिलाओं से पूछताछ की जा रही है ताकि उनकी परिस्थितियों का पता लगाया जा सके और ऐसी गतिविधियों में मदद करने वाले किसी भी संभावित व्यक्तियों की पहचान की जा सके। वहां मौजूद पुरुषों की भूमिका की भी पुष्टि की जा रही है और सबूतों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जांच और कार्रवाई ACP मुख्यालय-I/विशेष पुलिस अधिकारी द्वारा की गई, जबकि आगे की जांच SHO, पुलिस स्टेशन खेड़की दौला, गुरुग्राम द्वारा की जाएगी।

 

वहीं, महिला आयोग की चेयरपर्सन का कहना है कि प्रारंभिक तौर की जांच के दौरान कुछ युवतियों ने बताया है कि उन्हें इस देह व्यापार में जबरन धकेला गया है। वहीं, पकड़ी गई महिलाओं में कुछ नाबालिग भी होने का संदेह है। ऐसे में पुलिस आगामी जांच कर रही है। इन स्पा सेंटरों में से कुछ सेंटरों में नशीला पदार्थ भी मौजूद था जिसे कब्जे में लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!