सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा 24 वर्षीय युवक फंदे पर झूला, मौत

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 12 Oct, 2026 07:58 PM

24 year old man preparing for a government job hangs himself

भूड़का गांव में सरकारी भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे 24 वर्षीय युवक विशाल ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शुरुआती जांच और परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, युवक पिछले कुछ समय से पढ़ाई के अत्यधिक दबाव और मानसिक तनाव से जूझ रहा था।

गुड़गांव, (ब्यूरो): भूड़का गांव में सरकारी भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे 24 वर्षीय युवक विशाल ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शुरुआती जांच और परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, युवक पिछले कुछ समय से पढ़ाई के अत्यधिक दबाव और मानसिक तनाव से जूझ रहा था। मृतक की पहचान भूडका निवासी 24 वर्षीय विशाल के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि विशाल प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटा हुआ था और लगातार मेहनत कर रहा था। हालांकि, पढ़ाई के भारी तनाव और करियर की चिंताओं के कारण वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगा था।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

भाई ने दरवाजा तोड़कर उतारा शव रविवार शाम जब विशाल काफी देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकला, तो परिजनों को आशंका हुई। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद उसके भाई ने किसी तरह दरवाजा तोड़ा और अंदर दाखिल हुआ। अंदर का दृश्य देखकर परिजनों के होश उड़ गए। विशाल फंदे से लटका हुआ था। भाई ने तुरंत उसे फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थी। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!