बच्चों को स्कूल से घर ले जा रही महिला से बाइक सवार युवकों ने झपटी चेन

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 08 Oct, 2026 10:18 PM

miscreants snatched chain whan woman went her home after taking son from school

सेक्टर-4 में स्कूली बच्चों को लेकर घर जा रही महिला के गले से दो बाइक सवार युवक सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। वारदात मंगलवार दोपहर करीब दो बजे की है। पीड़िता की शिकायत पर सेक्टर-9ए थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर-4 में स्कूली बच्चों को लेकर घर जा रही महिला के गले से दो बाइक सवार युवक सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। वारदात मंगलवार दोपहर करीब दो बजे की है। पीड़िता की शिकायत पर सेक्टर-9ए थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

जीतू कुमारी ने पुलिस को दी शिकायत में बतसया कि वह परिवार के साथ लक्ष्मण विहार फेस-2 में रहती है। बुधवार को सात अक्तूबर दोपहर करीब दो बजे अपने बच्चों को स्कूल से लेकर घर जा रही थी। जब वह मकान नंबर 198/4 सेक्टर-4 के पास पहुंची तो सामने से सफेद शर्ट पहने और हेलमेट लगाए दो बाइक सवार युवक आए और अचानक उसके गले से सोने की चेन तोड़कर भाग गए। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरो की मदद से झपटमारों की पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!