फरीदाबाद में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, लूट-डकैती करने वाले गिरोह के 7 सदस्य गिरफ्तार, सुनसान घरों को बनाते थे निशाना

Edited By Krishan Rana, Updated: 11 Oct, 2026 06:55 PM

encounter between police and criminals in faridabad 7 members of a robbery gang

फरीदाबाद क्राइम ब्रांच सेक्टर 16 की टीम ने अंतर राज्य लूट-डकैती और चोरी करने वाले गिरोह के 7 सदस्यों को

फरीदाबाद (अनिल राठी): फरीदाबाद क्राइम ब्रांच सेक्टर 16 की टीम ने अंतर राज्य लूट-डकैती और चोरी करने वाले गिरोह के 7 सदस्यों को मुठभेड़ के बाद पकड़ने में सफलता हासिल की है। इनके कब्जे से पुलिस ने एक देसी कट्टा वारदात में इस्तेमाल किए जाने वाली (गुलेल-कांचे) लोहे की रोड और चाकू भी बरामद किया है। फरीदाबाद क्राइम ब्रांच की टीम ने अब तक लूट डकैती चोरी के मामले में लगभग 11 आरोपी गिरफ्तार किए हैं।।

जानकारी देते हुए फरीदाबाद क्राइम ब्रांच एसीपी अमन यादव ने बताया कि इस गिरोह के सभी सदस्य मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिले के रहने वाले हैं। ये सभी अलग-अलग राज्यों में जाकर लूट-डकैती और चोरी की बड़ी वारदातों को अंजाम देने के बाद गायब हो जाते हैं। 

गुप्त सूचना पर फरीदाबाद पुलिस ने इस गिरोह के सात सदस्यों को देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है दो आरोपी घायल है जिनका इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है। एसीपी क्राइम अमन यादव ने बताया कि यह लोग डकैती के लिए सुनसान घर हो या फिर जिन घरों से वारदात को अंजाम देने के बाद भागने में आसानी हो ऐसे घरों को अपना निशाना बनाते हैं।

वारदात के दौरान इस्तेमाल करने के लिए साथ में देसी कट्टा, लोहे की रोड और चाकू साथ ही कुत्ते भगाने और कांच की खिड़की तोड़ने के लिए (गुलेल व कंचे) का इस्तेमाल भी करते हैं। एसीपी अमन यादव ने यह भी बताया कि अब तक लूट डकैती के मामले में फरीदाबाद पुलिस की ओर से लगभग 11 आरोपियो को गिरफ्तार किया जा चुका है जो कि इसी गिरहों के साथ मिलकर लूट-डकैती और चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!