Edited By Isha, Updated: 04 Oct, 2026 11:28 AM

शहर की न्यू भारत कॉलोनी से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां शनिवार सुबह बाथरूम में करंट लगने से 11वीं कक्षा के 19 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान खुशहाल के रूप में हुई है। इस अचानक हुए हादसे से पूरे
फरीदाबाद: शहर की न्यू भारत कॉलोनी से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां शनिवार सुबह बाथरूम में करंट लगने से 11वीं कक्षा के 19 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान खुशहाल के रूप में हुई है। इस अचानक हुए हादसे से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है और मातम पसरा हुआ है।
मृतक के पिता ने रोते हुए जानकारी दी कि शनिवार को ही खुशहाल की 11वीं कक्षा की परीक्षा थी। सुबह के वक्त वह अपनी परीक्षा की तैयारी में जुटा हुआ था और पढ़ाई के बाद नहाने के लिए बाथरूम में गया था। नहाने के बाद जब वह बाथरूम में बने हैंगर पर अपना तौलिया टांग रहा था, तभी वह अचानक बिजली के खुले तार या करंट की चपेट में आ गया। परिजनों को जैसे ही घटना की भनक लगी, वे तुरंत उसे आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि, डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने के बाद खेड़ीपुल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस यह भी गहराई से जांच कर रही है कि आखिर बाथरूम के उस हिस्से में करंट किस वजह से उतरा था और इसके पीछे किसी की लापरवाही तो नहीं है।