आग की लपटों से धधक उठा स्क्रैप गोदाम...Faridabad के सेक्टर-10 में मचा हड़कंप, दमकल विभाग की टीमें जुटीं

Edited By Krishan Rana, Updated: 01 Oct, 2026 03:23 PM

scrap warehouse engulfed in flames  panic in sector 10 of faridabad fire depa

फरीदाबाद के सेक्टर-10 में उस समय लोगों में अफरा-तफरी मच गई जब यहां स्क्रैप गोदाम में अचानक आग

फरीदाबाद (अनिल राठी): सेक्टर-10 स्थित एक स्क्रैप गोदाम में वीरवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और गोदाम में रखा स्क्रैप व अन्य सामान इसकी चपेट में आ गया। आगजनी में कई लाख रुपये का सामान जलने की आशंका है।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हादसे के समय गोदाम में मजदूर काम कर रहे थे, लेकिन आग लगते ही सभी बाहर निकल आए। इससे बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

आग लगते ही मची अफरा-तफरी

पुलिस के अनुसार, सेक्टर-10 में स्थित स्क्रैप गोदाम में वीरवार दोपहर करीब एक बजे अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने गोदाम में रखे स्क्रैप और अन्य सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें और धुएं का गुबार उठता देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया।

बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट होने की आशंका

गोदाम में काम करने वाले मजदूरों के मुताबिक, गोदाम के पास से गुजर रहे बिजली के तार में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ। इसके बाद निकली चिंगारी से आग लगने की आशंका है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू

आग की गंभीरता को देखते हुए दमकल कर्मियों ने लगातार प्रयास किए, ताकि आग आसपास के क्षेत्र में न फैल सके। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान गोदाम में रखा काफी सामान जल गया। आग से हुए नुकसान का फिलहाल आकलन किया जा रहा है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि आगजनी की घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!