फरीदाबाद में बीकॉम पास जालसाज गिरफ्तार, BJP विधायक के नाम पर कर रहा था बड़ा फर्जीवाड़ा; पूरा मामला जान उड़ेंगे होश

Edited By Harman, Updated: 01 Oct, 2026 10:44 AM

b com graduate fraudster arrested in faridabad

फरीदाबाद में एक बीकॉम पास युवक की काली करतूत का खुलासा हुआ है। जन सुविधा केंद्र की आड़ में यह जालसाज बीजेपी विधायक के

फरीदाबाद (पूजा शर्मा)  : फरीदाबाद में एक बीकॉम पास युवक की काली करतूत का खुलासा हुआ है। जन सुविधा केंद्र की आड़ में यह जालसाज बीजेपी विधायक के फर्जी लेटर पैड, मोहर और दस्तखत का इस्तेमाल कर धड़ल्ले से लोगों के आधार कार्ड में बदलाव (करेक्शन) कर रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना और शिकायत के आधार पर आरोपी जन सुविधा केंद्र संचालक को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी सौरव है, जिसकी उम्र 28 वर्ष है और यह फरीदाबाद की पर्वतीय कॉलोनी का रहने वाला है। सौरव ने पढ़ाई तो बीकॉम की थी, लेकिन जल्दी और ज्यादा कमाई के चक्कर में उसने जालसाजी का रास्ता चुन लिया। वह पर्वतीय कॉलोनी में ही एक जन सुविधा केंद्र चलाता था। मामला एनआईटी 86 फरीदाबाद विधानसभा से बीजेपी विधायक सतीश फागना से जुड़ा है। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी सौरव इस साल जून के महीने से इस फर्जी धंधे को अंजाम दे रहा था। जालसाजी की शुरुआत तब हुई जब सौरव अपनी पत्नी के आधार कार्ड में बदलाव कराने के लिए विधायक सतीश फागना के दफ़्तर पहुंचा था। वहां उसने विधायक के मूल लेटर पैड, मोहर और साइन को देखा और बाद में उनके डुप्लीकेट तैयार करवा लिए।

विधायक के दफ़्तर में तैनात प्रकाश पटेल की शिकायत पर पर्वतीय कॉलोनी पुलिस चौकी में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सौरव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 319, 336(3), 338 और 340 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस फर्जी लेटर पैड, मोहर, दस्तखत और जालसाजी में इस्तेमाल किए गए कंप्यूटर उपकरण बरामद करेगी। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह में कौन-कौन शामिल था और अब तक कितने फर्जी आधार कार्ड बनाए या सुधारे गए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!