फरीदाबाद में दर्दनाक हादसा, आवारा पशु से टकराकर बाइक सवार की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Edited By Krishan Rana, Updated: 25 Sep, 2026 06:50 PM

tragic accident in faridabad bike rider dies after colliding with stray animal

फरीदाबाद में पेट्रोल भरवाकर बाइक से घर लौट रहे एक युवक की सड़क पर घूम रहे आवारा पशु से

फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद में नगर निगम लगातार शहर को कैटल फ्री करने का दावा कर रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों पर सवाल खड़े कर रही है। शहर की सड़कों पर घूम रहे आवारा पशु लोगों की जान के लिए खतरा बन रहे हैं और आए दिन हादसों का कारण बन रहे हैं।

ताजा मामला ऑटो पिन क्षेत्र से सामने आया है, जहां पेट्रोल भरवाकर बाइक से घर लौट रहे एक युवक की सड़क पर घूम रहे आवारा पशु से टक्कर हो गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि ऑटो पिन निवासी सुनील पांडे पेट्रोल भरवाकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क पर फैले कूड़े और वहां घूम रहे आवारा पशु की वजह से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गोवंश और आवारा पशुओं के लिए शहर में गौशालाएं बनाई गई हैं। 

नगर निगम की जिम्मेदारी है कि सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं को पकड़कर सुरक्षित स्थानों और गौशालाओं तक पहुंचाया जाए। इसके लिए बाकायदा टीमों की ड्यूटी भी लगाई जाती है। लेकिन सवाल यह है कि अगर नगर निगम की टीमें लगातार काम कर रही हैं, तो शहर की सड़कों पर आवारा पशु खुलेआम क्यों घूम रहे हैं? क्या नगर निगम का कैटल फ्री अभियान सिर्फ कागजों तक सीमित है?  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!