भिवानी में भयानक रोड एक्सीडेंट, ट्रक व कार की टक्कर में 4 साल के मासूम समेत 2 की मौत, परिवार में पसरा मातम

Edited By Krishan Rana, Updated: 03 Oct, 2026 09:16 PM

horrific road accident in bhiwani two people including a 4 year old killed in

भिवानी के गांव पोकरवास के नजदीक एक कार व ट्रक का एक्सीडेंट हो

भिवानी : भिवानी के गांव पोकरवास के नजदीक एक कार व ट्रक का एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में कार सवार 5 लोगों को गंभीर चोटें आई। जिन्हें उपचार के लिए भिवानी के नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने 2 को मृत घोषित कर दिया। वहीं 3 का उपचार चल रहा है। 

सभी लोग एक ही परिवार के लोग बताए जा रहे हैं। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार कार व ट्रक व कार की आमने-सामने की टक्कर हुई है। वहीं हादसा उस समय हुआ, जब कार सवार नरहड़पीर से कार में सवार होकर भिवानी की तरफ लौट रहे थे। 

मिली जानकारी के अनुसार भिवानी के गांव मंढाणा निवासी परिवार वीरवार को घर से नरहड़ पीर पर पूजा-पाठ के लिए गए थे। वहीं शुक्रवार सुबह पूरा परिवार कार में सवार होकर वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव पोकरवास के पास पहुंचे तो सामने से जुई की तरफ से एक ट्रक आ रहा था। जिसके साथ कार की टक्कर हो गई। हादसे के बाद कार क्षतिग्रस्त हो गई और कार सवारों को चोटें आई। 

 पुलिस के अनुसार कार में गांव मंढाना निवासी 5 लोग सवार थे। जिनमें 58 वर्षीय सुलोचना, 4 वर्षीय आरव, 35 वर्षीय अंजली, करीब 40 वर्षीय कर्मबीर व रश्मि शामिल थे। वहीं मृतकों की पहचान सुलोचना व आरव के रूप में हुई है। वहीं अंजली, कर्मबीर व रश्मि का चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जा रहा है। 

लोहारू डीएसपी ने लिया जायजा
 
मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और लोहारू डीएसपी संजीव कुमार ने भी घटना का जायजा लिया। लोहारू डीएसपी संजीव कुमार ने गांव पोकरवास के पास एक्सीडेंट हुआ है। इसमें 5 लोग कार में सवार थे। ये सभी पिलानी के पास नरहड़पीर में धर्मिक आस्था के चलते धोक मारने के लिए गए हुए थे।

वहां से वापस लौटते समय एक ट्रक भिवानी से लोहारू की तरफ जा रहा था। उससे इनकी आमने-सामने की टक्कर हुई है। इस हादसे में 2 की मौत हो चुकी है। जिसमें से अरनव व सुलोचना की मौत हो चुकी है। तीन की हालत गंभीर है। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता घायलों को बचाने की है, उसके बाद हादसे के कारणों का पता लगाया जाएगा। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!