दहेज के लिए विवाहिता को दिया जहरीला पदार्थ, अदालत ने पति पर दर्ज किया केस

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 07 Oct, 2026 06:56 PM

man murder his wife for not fullfill his dowry demand

सूर्य विहार में 25 वर्षीय विवाहिता की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मायके वालों ने पति और उसके परिवार पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सेक्टर-9 थाना पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्ज कर पति को हिरासत में लिया है। मृतका की छह माह की बेटी है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): सूर्य विहार में 25 वर्षीय विवाहिता की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मायके वालों ने पति और उसके परिवार पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सेक्टर-9 थाना पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्ज कर पति को हिरासत में लिया है। मृतका की छह माह की बेटी है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस को दी शिकायत में बिहार के मधुबनी जिले के बलनसेर गांव निवासी जीवछ सिंह ने बताया कि उनकी बेटी प्रियंका कुमारी की शादी दो फरवरी 2025 को मधुबनी के नवटोली गांव निवासी बलराम सिंह के साथ की थी। शादी में चार लाख रुपये और एक बाइक दहेज में दी थी। शादी के बाद बलराम पत्नी को लेकर गुरुग्राम आ गया और सूर्य विहार में किराये पर रहने लगा। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही बलराम एक लाख रुपये की और मांग को लेकर प्रियंका को प्रताड़ित करने लगा। प्रियंका ने कई बार फोन पर इसकी जानकारी मायके वालों को दी। परिजनों के अनुसार 15-20 दिन पहले बलराम के परिवार के लोग भी साथ रहने आ गए थे, जिसके बाद प्रताड़ना और बढ़ गई। 

 

जीवछ सिंह का आरोप है कि बलराम और उसके परिवार वालों ने मिलकर प्रियंका को विषाक्त पदार्थ खिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपित पति से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!