अंबाला में कल नमो रन का भव्य आयोजन, CM सैनी होंगे शामिल; इन रूटों पर 15 विशेष नाके...यातायात प्रतिबंधित

Edited By Harman, Updated: 16 Sep, 2026 11:55 AM

grand  namo run  event in ambala tomorrow cm saini to participate

अंबाला शहर में कल 17 सितंबर को नमो रन का भव्य आयोजन होने जा रहा है, जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, मशहूर कलाकार अमित सैनी और कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शिरकत करेंगे।

अंबाला (अमन कपूर) : अंबाला शहर में कल 17 सितंबर को नमो रन का भव्य आयोजन होने जा रहा है, जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, मशहूर कलाकार अमित सैनी और कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शिरकत करेंगे। 

इस आयोजन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। आज अंबाला के एसपी अजीत सिंह शेखावत ने पुलिस अधिकारियों संग मौके का जायजा लिया, वहीं सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर डीएसपी कुलदीप सिंह ने बताया  कि 4.5 किलोमीटर के पूरे मार्ग पर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा तैनात रहेगी। इस रूट पर कम से कम 15 विशेष नाके लगाए गए हैं। यह विशेष रूट कल सुबह 5:00 बजे से मैराथन के लिए रिजर्व रहेगा। 

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि इस मार्ग पर कोई भी गाड़ी पार्क न करें, अन्यथा वाहन को क्रेन से उठा लिया जाएगा। उन्होंने बताया मैराथन का रूट पृथ्वीराज चौहान चौक से शुरू होकर शौर्य चौक, डीएवी स्कूल और सेशन हाउस से होते हुए वापस इसी बिंदु पर समाप्त होगा, जिसकी कुल लंबाई लगभग 4.5 किलोमीटर है। DSP कुलदीप सिंह ने कहा आम लोगों की सुविधा के लिए वैकल्पिक रूट और गालियों के रास्ते खुले रहेंगे। किसी भी आपात स्थिति या समस्या होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क किया जा सकता है, जिसका त्वरित समाधान किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!