अंबाला में शुरू हुआ ऐतिहासिक वामन द्वादशी मेला, CM  सैनी ने भगवान के दर्शन कर लिया आशीर्वाद; श्रद्धालुओं से भी की मुलाकात

Edited By Harman, Updated: 22 Sep, 2026 09:10 AM

historic vaman dwadashi fair begins in ambala

अंबाला में ऐतिहासिक वामन द्वादशी मेले की शुरुआत हो गई है। 21, 22 और 23 सितंबर तक चलने वाले इस तीन दिवसीय मेले में श्रद्धालुओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।

अंबाला (अमन कपूर) : अंबाला में ऐतिहासिक वामन द्वादशी मेले की शुरुआत हो गई है। 21, 22 और 23 सितंबर तक चलने वाले इस तीन दिवसीय मेले में श्रद्धालुओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। तीन दिवसीय इस मेले में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शिरकत की। मुख्यमंत्री ने वामन भगवान के दर्शन कर माथा टेका और आशीर्वाद लिया। मेले में मौजूद श्रद्धालुओं से भी मुलाकात की। 

अंबाला का वामन द्वादशी मेला केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि शहर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान का भी महत्वपूर्ण हिस्सा है। अंबाला में इस मेले का आयोजन होते हुए 125 साल से अधिक का समय बीत चुका है। मेले की परंपरा के अनुसार पहले दिन हिंडोले विराजमान होते हैं। दूसरे दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के साथ भव्य रोशनी का आयोजन किया जाता है। 

वहीं मेले के तीसरे और अंतिम दिन शोभायात्रा के साथ इन हिंडोलों को ऐतिहासिक नवरंग राय तालाब में विधि-विधान के साथ विसर्जित किया जाता है। इसी के साथ तीन दिवसीय वामन द्वादशी मेले का समापन होता है।अंबाला के लोगों के लिए यह मेला आस्था, परंपरा और शहर की ऐतिहासिक विरासत से जुड़ा एक खास आयोजन है, जिसमें हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु और शहरवासी हिस्सा लेते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!