आधी रात को मचा हड़कंप: यमुनानगर में  दिखा 14 फीट लंबा विशालकाय अजगर, पुलिस और वन विभाग ने किया रेस्क्यू

Edited By Isha, Updated: 24 Sep, 2026 08:48 AM

massive 14 foot python spotted in yamunanagar

यमुनानगर में रात के अंधेरे में अचानक उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मुकारोपुर पुल के पास करीब 14 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया। विशालकाय अजगर को देखते ही आसपास मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया और इसकी सूचना वन्य प्राणी विभाग को दी गई।

यमुनानग(परवेज खान): यमुनानगर में रात के अंधेरे में अचानक उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मुकारोपुर पुल के पास करीब 14 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया। विशालकाय अजगर को देखते ही आसपास मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया और इसकी सूचना वन्य प्राणी विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही विभाग हरकत में आया और रात के वक्त ही रेस्क्यू टीम को मौके के लिए रवाना किया गया। 

वन्य जीव रक्षक प्रदीप और डारपुर बीट इंचार्ज प्रदीप ने बिना देर किए मोर्चा संभाला। रात करीब एक बजे टीम मौके पर पहुंची और बेहद सावधानी के साथ करीब 14 फीट लंबे अजगर का रेस्क्यू शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने अजगर को सुरक्षित काबू में ले लिया। इसके बाद उसे वन्य जीव विहार क्षेत्र में उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया गया। 

वन्य जीव निरीक्षक लीलू राम ने बताया कि वन्यजीवों की सुरक्षा विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि आबादी क्षेत्र में कोई भी वन्यजीव दिखाई दे तो उसके साथ छेड़छाड़ या उसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश न करें, बल्कि तुरंत वन विभाग को सूचना दें। यानी एक बार फिर वन विभाग की मुस्तैदी से 14 फीट लंबे अजगर की जान बची और उसे सुरक्षित उसके प्राकृतिक घर तक पहुंचा दिया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!