बहादुरगढ़ में पुलिस ने एक साथ 40 लोगों के खिलाफ दायर की FIR, 21 को किया नामजद... जानिए क्या है वजह

Edited By Isha, Updated: 03 Sep, 2026 10:48 AM

the police filed an fir against 40 people simultaneously

बहादुरगढ़ में सड़को पर जमा कूड़ा उठाने के विशेष  अभियान के दौरान हुए हंगामे के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सेक्टर-6 थाना पुलिस ने 21 लोगों को नामजद करते हुए करीब 35 से 40  अज्ञात लोगों के

बहादुरगढ़(प्रवीण कुमार धनखड़): बहादुरगढ़ में सड़को पर जमा कूड़ा उठाने के विशेष  अभियान के दौरान हुए हंगामे के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सेक्टर-6 थाना पुलिस ने 21 लोगों को नामजद करते हुए करीब 35 से 40  अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। आरोप है कि सफाई अभियान के दौरान प्रशासनिक कार्य में बाधा डाली गई और टीम पर कूड़ा-करकट, पत्थर और अन्य सामान फेंका गया।

मामला 1 सितम्बर  की रात के उस वक्त का है जब प्रसाशन की टीम भारी पुलिसबल को साथ लेकर नागरिक हॉस्पिटल के पास कूड़ा उठाने आई थी। उसी दौरान हड़ताली कर्मचारी भी वंहा आ पहुंचे।  शिकायत के अनुसार प्रशासनिक टीम और नगर परिषद के कर्मचारी सफाई अभियान में जुटे हुए थे। इसी दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। शिकायत  में आरोप लगाया गया है कि लोगों को सफाई कार्य में बाधा न डालने के लिए कई बार समझाया गया, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन की बात नहीं मानी गई।

आरोप है कि मौके पर मौजूद लोगों ने सरकारी कर्मचारियों और पुलिस बल के साथ धक्का-मुक्की की और प्रशासनिक कार्य में बाधा पहुंचाई और कुछ लोगों द्वारा कूड़ा-करकट और अन्य वस्तुएं फेंकने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामले में गैरकानूनी जमावड़ा, सरकारी कार्य में बाधा और अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की है।

सेक्टर-6 थाना पुलिस ने इस मामले में 21 लोगों को नामजद किया है, जबकि अन्य  करीबन 35 से 40 अज्ञात लोगों की पहचान भी की जा रही है। मामला FIR नंबर 192/2026* के तहत दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस FIR में दर्ज आरोपों के आधार पर मामले की जांच कर रही है और अन्य शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!