Edited By Harman, Updated: 12 Sep, 2026 10:08 AM

हरियाणा के रोहतक से एक सनसनीखेज खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोखरा में तैनात 48 वर्षीय अंग्रेजी शिक्षक अजय पाल ने गांव मकड़ौली खुर्द स्थित अपने घर के बरामदे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
रोहतक : हरियाणा के रोहतक से एक सनसनीखेज खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोखरा में तैनात 48 वर्षीय अंग्रेजी शिक्षक अजय पाल ने गांव मकड़ौली खुर्द स्थित अपने घर के बरामदे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस अनुसार मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने अपनी मौत के लिए स्वयं को जिम्मेदार बताया है। मृतक के भाई धर्मेंद्र ने बताया कि अजय पिछले 3-4 दिन से बीमार था। वह पत्नी दर्शना, 2 बेटियों और 4 वर्षीय बेटे तन्मय के साथ रहता था। सुबह छोटी बेटी के उठने पर घटना का पता चला। परिजनों अनुसार उनकी छोटी बेटी अंतर्राष्ट्रीय स्तर की बॉक्सर है। वहीं इस घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया।