हिसार में सनसनीखेज घटना... इलेक्ट्रॉनिक शोरूम संचालक ने खुद को मारी गोली, सामने आई ये वजह

Edited By Harman, Updated: 03 Sep, 2026 03:56 PM

electronics showroom owner takes drastic step in hisar

हिसार शहर के बारह क्वार्टर रोड से एक सनसनीखेज घटना की खबर सामने आ रही है। यहां एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम संचालक ने

हिसार (विनोद सैनी) :  हिसार में बुधवार को एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम संचालक ने अपने घर में लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान शांति नगर निवासी प्रवीण (38) के रूप में हुई है। वह बारह क्वार्टर रोड स्थित खालसा इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम का संचालक था। परिजनों के अनुसार, प्रवीण पिछले कुछ समय से पैसों के लेन-देन को लेकर फाइनेंसरों के दबाव में था। परिवार ने आरोप लगाया कि करीब 20 लाख रुपये के कर्ज की अदायगी को लेकर लगातार दबाव और कथित गाली-गलौज व धमकियां दी जा रही थीं।

घर पर आए थे फाइनेंसर, कुछ देर बाद चली गोली

मृतक के भाई चरणजीत चोपड़ा के मुताबिक, बुधवार सुबह से ही पैसे लौटाने को लेकर फोन आ रहे थे। करीब 12:30 बजे घर की डोरबेल बजी। प्रवीण ने भाई से कहा कि 'वो फिर आ गए हैं।' चरणजीत दरवाजा खोलने नीचे गया। इसी दौरान घर के अंदर से गोली चलने की आवाज आई। जब परिजन बेडरूम में पहुंचे तो प्रवीण खून से लथपथ पड़ा था। परिजनों ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी।

तीन साल पहले लिया था कर्ज

चरणजीत के अनुसार, करीब तीन साल पहले शोरूम के ऊपर नई मंजिल बनाने के लिए फाइनेंसरों से करीब 20 लाख रुपये का कर्ज लिया गया था। परिवार का कहना है कि रकम लौटाने के लिए 1 सितंबर की तारीख तय थी। इसके बाद पैसे लौटाने को लेकर दबाव बढ़ गया। परिवार ने पड़ाव निवासी सुरेश मासी और उसके भतीजे सोनू गोलू समेत अन्य लोगों पर कथित तौर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। भाई का दावा है कि प्रवीण को धमकियां भी दी जा रही थीं। 

चरणजीत ने कार्रवाई की मांग

मृतक के भाई चरणजीत ने कहा कि उनका भाई खुशमिजाज और लोगों की मदद करने वाला व्यक्ति था। उनका आरोप है कि लगातार बनाए जा रहे दबाव और कथित धमकियों के कारण वह मानसिक रूप से परेशान हो गया था। परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।  पुलिस ने शिकायत लेकर FIR की बात कही। वही 12 क्वार्टर चौकी इंचार्ज नरेश कुमार के बताया कि परिवार की ओर से शिकायत दी गई है। जिसमें पैसे के लेन-देन और कथित तौर पर परेशान किए जाने की बात कही गई है। पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिवार द्वारा लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!