खेदड़ पावर प्लांट की 600 MW यूनिट ठप, ठीक करने चीन से पहुंचे इंजीनियर... 3 जिलों में गहराया बिजली संकट

Edited By Isha, Updated: 11 Sep, 2026 01:22 PM

600 mw unit at khedar power plant shut down

बरवाला क्षेत्र के गांव खेदड़ स्थित राजीव गांधी थर्मल पावर प्लांट की 600 मेगावाट की एक यूनिट में तकनीकी खराबी आने से उत्पादन बंद है। खराबी दूर करने के लिए चीन से इंजीनियर बुलाए गए हैं। पिछले पांच-छह

हिसार:  बरवाला क्षेत्र के गांव खेदड़ स्थित राजीव गांधी थर्मल पावर प्लांट की 600 मेगावाट की एक यूनिट में तकनीकी खराबी आने से उत्पादन बंद है। खराबी दूर करने के लिए चीन से इंजीनियर बुलाए गए हैं। पिछले पांच-छह दिन से यूनिट बंद होने के कारण हिसार, फतेहाबाद, सिरसा समेत आसपास के जिलों के गांवों में बिजली संकट बढ़ गया है। रोज तीन घंटे तक बिजली कट लगाए जा रहे हैं।

खेदड़ पावर प्लांट के चीफ इंजीनियर अशोक महेश्वरी ने बताया कि प्लांट में 600-600 मेगावाट की दो यूनिट हैं। इनमें से एक में तकनीकी खामी आने के बाद इसे बंद करना पड़ा। प्लांट में चीन की मशीनरी लगी है इसलिए खराबी दूर करने के लिए चीन से इंजीनियर बुलाए गए हैं। इंजीनियर पहुंच चुके हैं और यूनिट को ठीक करने का काम जारी है। शुक्रवार तक उत्पादन शुरू होने की संभावना है।  

400 केवी के बिजली घर प्लांट पर निर्भर
खेदड़ प्लांट से हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड को बिजली आपूर्ति होती है। हिसार के किरोड़ी स्थित 400 केवी के दो सर्किट इसी प्लांट पर निर्भर हैं। सिरसा के नुईयांवाली और फतेहाबाद के मताना स्थित 400 केवी सर्किट को भी यहां से आपूर्ति मिलती है। आसपास के अन्य बिजली घर भी प्लांट पर निर्भर हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!