हरियाणा में मंडराया दोहरे वायरस का खतरा, अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग.. 3 महीने के बच्चे से लेकर 90 साल के बुजुर्ग तक संक्रमित

Edited By Isha, Updated: 04 Sep, 2026 01:31 PM

threat of double virus looms in haryana

स्वाइन फ्लू ने एरिया में स्पीड पकड़ ली है। स्वाइन फ्लू से नारनौंद की 66 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई है। वह शहर के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन थी। इसके अलावा अलग-अलग एरिया में 11 नए संक्रमित मिले हैं

हिसार: स्वाइन फ्लू ने एरिया में स्पीड पकड़ ली है। स्वाइन फ्लू से नारनौंद की 66 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई है। वह शहर के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन थी। इसके अलावा अलग-अलग एरिया में 11 नए संक्रमित मिले हैं। निजी अस्पतालों में रोगियों का उपचार चल रहा है। इस मौसम में स्वाइन फ्लू रोगियों की तादाद बढकर 22 हो गई है। रोगियों में 3 महीने के बच्चे से लेकर 90 साल तक के बुजुर्ग शामिल हैं। सिविल अस्पताल प्रबंधन ने परिसर में आइसोलेशन वार्ड बना रखा है।

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि अब तक 22 रोगी मिल चुके हैं। 11 नए रोगियों और उनके परिजनों को टैमिफ्लू की दवा दी गई है। सावधानी बरतकर स्वाइन लू से बचा जा सकता है। लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच करवानी चाहिए। सिविल अस्पतालों में निःशुल्क जांच कर दवाइयां दी जा रही हैं। स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखनें पर मुंह पर मास्क लगाकर रखना चाहिए।


पी.जी.आई. में फिर कोरोना की दस्तक, 68 वर्षीय बुजुर्ग संक्रमित
करीब 2 माह के लंबे अंतराल के बाद रोहतक स्थित पी. जी.आई.एम.एस. मेएकबार फिर कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में चिंता बढ़ गई है। कोरोना संक्रमित 68 वर्षीय बुजुर्ग को विशेष आइसोलेशन वार्ड मे भर्ती करवाया गया है।

बताया जा रहा है कि मरीज सोनीपत का रहने वाला है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सिविल सर्जन कमल वर्मा ने कहा कि उनके पास पी. जी.आई.एम. एस. मेकोरोना पॉजिटिव मरीज भर्ती होने की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि पी. जी. आई. में कोरोना संक्रमित मरीज भर्ती हुआ है तो इसकी सूचना पी. जी.आई. प्रशासन की ओर से स्वास्थ्य विभाग को दी जानी चाहिए

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!