प्यार में शक और खूनी रंजिश: अंबेडकर भवन के पास युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, दो गिरफ्तार

Edited By Isha, Updated: 11 Sep, 2026 04:41 PM

suspicion in love and a bloody feud

सेक्टर-3 स्थित अंबेडकर भवन के पास 7 सितंबर को 26 वर्षीय युवक निपुण पर चाकू से हमला करने के मामले में क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार,

फ़रीदाबाद(पूजा): सेक्टर-3 स्थित अंबेडकर भवन के पास 7 सितंबर को 26 वर्षीय युवक निपुण पर चाकू से हमला करने के मामले में क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, महिला से दोस्ती होने के शक में निपुण को रास्ते से हटाने की साजिश रची गई थी।

मामले में शामिल तीसरा आरोपी आशीष अभी फरार है। क्राइम ब्रांच के एसीपी अमन यादव ने प्रेस वार्ता में बताया कि 7 सितंबर की दोपहर निपुण अंबेडकर भवन में पूजा करने जा रहा था। इसी दौरान वहां पहले से धर्मेंद्र, मनीष और आशीष मौजूद थे। पुलिस के मुताबिक, धर्मेंद्र के कहने पर मनीष ने निपुण पर नुकीले चाकू से करीब 8 से 10 वार किए। हमले में निपुण गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज ईएसआईसी अस्पताल में चल रहा है।

 जांच में सामने आया कि धर्मेंद्र के परिचित क्षेत्र में रहने वाली एक महिला बाद में मकान खाली कर सेक्टर-3 में रहने लगी थी। निपुण भी महिला के घर के सामने रहता था। धर्मेंद्र को शक था कि महिला की निपुण से दोस्ती हो गई है और इसी वजह से वह उससे बात नहीं कर रही।

इसी शक में धर्मेंद्र ने निपुण को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और मनीष व आशीष को हमले के लिए तैयार किया। पुलिस ने धर्मेंद्र और मनीष को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को अदालत में पेश कर जेल भेजा जाएगा। फरार आशीष की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, आशीष के खिलाफ पहले भी लड़ाई-झगड़े का मामला दर्ज है। निपुण आईएमटी क्षेत्र की एक निजी कंपनी में काम करता है और वह आरोपियों को नहीं जानता था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!