फरीदाबाद: 2 सिपाहियों को कुचलने वाला ट्रक चालक गिरफ्तार, पुलिस ने 15 दिन बाद यमुनानगर से दबोचा

Edited By Krishan Rana, Updated: 10 Sep, 2026 07:29 PM

faridabad truck driver who ran over two constables arrested police nabbed him

फरीदाबाद में 26 अगस्त को सोहना-बल्लभगढ़ रोड पर गश्त कर रहे 2 सिपाहियों को ट्रक से

फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद में 26 अगस्त को सोहना-बल्लभगढ़ रोड पर गश्त कर रहे 2 सिपाहियों को ट्रक से कुचलकर फरार होने वाले चालक को पुलिस ने 15 दिन बाद यमुनानगर से गिरफ्तार कर लिया। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक फरीदाबाद से भागकर यमुनानगर में जाकर छिप गया था। 

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जिसमें ट्रक द्वारा पुलिसकर्मियों की मोटरसाइकिल को टक्कर मारने और उन्हें कुचलने की पूरी घटना दिखाई दी थी।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि सिपाही नवीन कुमार और अभिषेक की ड्यूटी पुलिस चौकी पर्वतीय कॉलोनी में थी। 26 अगस्त 2026 को दोनों पुलिसकर्मी सरकारी मोटरसाइकिल पर क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सोहना-बल्लभगढ़ रोड स्थित सीएनजी पंप के पास पीछे से आए ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। 

टक्कर के बाद ट्रक दोनों पुलिसकर्मियों के ऊपर चढ़ गया। हादसे में दोनों की मौत हो गई थी। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया था। मामले में थाना सारन में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। 

जांच के दौरान पुलिस चौकी पर्वतीय कॉलोनी की टीम ने आरोपी ट्रक चालक नवाब अली निवासी महियदीपुर, यमुनानगर को 8 सितंबर को यमुनानगर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी हादसे के बाद वहीं छिपकर रह रहा था। पुलिस ट्रक को पहले ही कब्जे में ले चुकी थी। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!