Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 05 Oct, 2026 03:21 PM

गेस्ट टीचरों को पक्का करने के मामले में आज शिक्षा विभाग में हियरिंग पर आए गेस्ट टीचरों ने आज एक बार फिर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। यहां पहुंचे गेस्ट टीचरों ने आज साफ तौर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को चेतावनी दे दी।
गुड़गांव, (ब्यूरो): गेस्ट टीचरों को पक्का करने के मामले में आज शिक्षा विभाग में हियरिंग पर आए गेस्ट टीचरों ने आज एक बार फिर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। यहां पहुंचे गेस्ट टीचरों ने आज साफ तौर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को चेतावनी दे दी। गेस्ट टीचरों ने कहा कि अगर उन्हें पक्का करने के लिए 10 साल की पॉलिसी को अपनाया गया तो वह 10 अक्टूबर से सीएम आवास के बाहर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर देंगे। महिला गेस्ट टीचरों ने कहा कि वह अपना बैग बांधकर तैयार बैठी हैं और सीएम आवास के बाहर जब डेरा डालेंगी तो तभी उठेंगी जब तक उन्हें पक्का नहीं कर दिया जाता।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

राजकीय अनुबंधित अध्यापक संघ के जिला प्रधान सुनील कुमार सहित अध्यापक संतोष सैनी, मीनू पूनिया सहित अन्य ने कहा कि सरकार जिस 3 साल की पॉलिसी को दरकिनार कर रही है उसे हाई कोर्ट ने पहले ही मंजूरी दे दी है। इस पॉलिसी को लागू करने से गेस्ट टीचरों को फायदा मिलेगा। वहीं, सरकार मनमानी कर 10 साल की पॉलिसी के तहत पक्का करने के लिए कदम उठा रही है और इस पॉलिसी को कोर्ट ने भी अमान्य करार दिया है। गेस्ट टीचरों का कहना है कि 10 साल की पॉलिसी के तहत गेस्ट टीचरों का वेतन वर्तमान के वेतन से भी कम हो जाएगा और इसका उन्हें नुकसान होगा। ऐसे में वह आज विभाग में पर्सनल हियरिंग पर आए हैं, लेकिन उनका रुख साफ है कि उन्हें 3 साल की पॉलिसी के तहत की पक्का किया जाए। 10 साल की पॉलिसी के तहत अगर पक्का करते हैं तो वह इसका पूर्ण रूप से बहिष्कार कर देंगे और अपने आंदोलन की आवाज को बुलंद करते हुए सीएम आवास का रुख कर लेंगे।