Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 25 Sep, 2026 08:25 PM

डीएलएफ फेज-5 स्थित हेरिटेज पब्लिक स्कूल के खाने की छात्रों द्वारा की जा रही शिकायत के बाद आज खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा खाद्य पदार्थ के सैंपल लिए गए हैं। छात्रों के अभिभावकों ने विभाग को दी शिकायत के बाद यह कार्रवाईकी गई है।
गुड़गांव, (ब्यूरो): डीएलएफ फेज-5 स्थित हेरिटेज पब्लिक स्कूल के खाने की छात्रों द्वारा की जा रही शिकायत के बाद आज खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा खाद्य पदार्थ के सैंपल लिए गए हैं। छात्रों के अभिभावकों ने विभाग को दी शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी-2 ने अपनी टीम के साथ स्कूल में पहुंचकर कैंटीन में बने दो खाद्य पदार्थों के सैंपल सील कर जांच के लिए लैब भेज दिए हैं।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी गुडगांव-2 ने बताया विभाग को सूचना मिली थी कि स्कूल का खाना गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं है। ऐसे में बच्चों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा पैदा हो सकता है। इसे लेकर खाद्य सुरक्षा अधिकारी- 2 ने डीएलएफ फेज- 5 में पहुंचकर छापेमारी की। अधिकारी ने बताया केवल हेरिटेज स्कूल में छापेमारी की गई। एफएसओ-2 ने बताया स्कूल कैंटीन से खाद्य पदार्थो के 2 सेंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिए गए हैं। उन्होने बताया रिपोर्ट आने के बाद तय किया जाएगा कि यहां पर बच्चों को परोसा जा रहा खाना मानकों के अनुरूप है या नही।
वहीं एफएसओ ने बताया कि स्कूलों में ही नहीं बल्कि जिले के किसी भी प्रतिष्ठानों में आम जनों को परोसे जा रहे खाद्य पदार्थो की नियमित निगरानी की जाएगी। इतना ही नही शहर में बिक रहे गुणवत्ता विहीन पनीर पर जल्द ही बडी कार्रवाई की जाएगी। वही विभाग की कार्रवाई पर स्कूल प्रबंधन सहित दूसरे स्कूलों में हडकंप मचा हुआ है। बताया गया है कि कई स्कूल अपने कैंटीन में मानक विहीन खाना छात्र व छात्राओं को परोस रहे है।