Dwarka Expressway पर पलटियां खाती गई तेज रफ्तार अनियंत्रित Skoda, परिवार घायल

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 12 Oct, 2026 09:32 AM

out of control skoda overturns repeatedly on dwarka expressway in gurgaon

रविवार रात को द्वारका एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार के कहर ने पूरे परिवार को अस्पताल पहुंचा दिया। दिल्ली की तरफ जाते वक्त एक स्कोडा कार धनवापुर गोल चक्कर पर पलट गई।

गुड़गांव, (ब्यूरो): रविवार रात को द्वारका एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार के कहर ने पूरे परिवार को अस्पताल पहुंचा दिया। दिल्ली की तरफ जाते वक्त एक स्कोडा कार धनवापुर गोल चक्कर पर पलट गई। स्पीड का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कार पलटकर गोलचक्कर की ग्रिल तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। यह नजारा देखकर आसपास से गुजर रहे वाहन रुक गए और मदद के लिए आगे आए। लोगों ने पलटी हुई कार से घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस व दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची जिन्होंने पलटी हुई कार को सीधा किया। वहीं, पुलिस घायलो के बयान लेने के लिए अस्पताल पहुंच गई।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

जानकारी के मुताबिक, एक स्कोडा कार में सवार होकर एक परिवार गुड़गांव आया था। रात करीब सवा 10 बजे यह परिवार अपनी कार से वापस दिल्ली जा रहा था। बताया जा रहा है कि गाड़ी काफी अधिक रफ्तार में थी और जब यह गाड़ी द्वारका एक्सप्रेसवे पर धनवापुर गोल चक्कर पर पहुंची तो चालक अपनी कार से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी पलटियां मारती हुई ग्रिल तोड़कर गोल चक्कर में जा गिरी। इस घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, परिवार के अन्य सदस्याें को भी चोटें लगी हैं। लोगों ने मदद कर घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल भेज दिया। वहीं, सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मौके पर दमकल विभाग की टीम को भी बुलाया गया जिन्होंने गाड़ी को सीधा किया। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि आखिर गाड़ी किस कारण से पलटी। क्या स्पीड अधिक होने के कारण चालक गाड़ी से अपना नियंत्रण खो बैठा या हादसे का कोई और कारण रहा है। फिलहाल घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच के दौरान ही तथ्य सामने आएंगे जिसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!