हरियाणा में अगले 5 दिन के मौसम को लेकर बड़ा Update, जानिए कब होगी बारिश

Edited By Harman, Updated: 03 Oct, 2026 03:20 PM

haryana weather for the next 5 days

हरियाणा में मानसून मौसम समाप्त होने के बाद अब मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक प्रदेश में मौसम साफ और शुष्क रहेगा।

हरियाणा डेस्क :  हरियाणा में मानसून मौसम समाप्त होने के बाद अब मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक प्रदेश में मौसम साफ और शुष्क रहेगा। इसके बाद छह और सात अक्टूबर को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अगले सात दिनों के लिए प्रदेश में फिलहाल कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। 

प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में बुधवार के मुकाबले 1.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। हालांकि तापमान सामान्य के आसपास बना रहा। हिसार में प्रदेश का सर्वाधिक 36.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। कई शहरों में दिन का तापमान 33 से 36 डिग्री के बीच रहा। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 1 जून से 30 सितंबर तक हरियाणा में 322.5 मिमी बारिश हुई, जबकि सामान्य बारिश 430.7 मिमी रहती है। इस तरह पूरे मानसून सीजन में बारिश सामान्य से 25 फीसदी कम रही। 

प्रदेश के 23 जिलों में केवल पलवल में सामान्य से अधिक बारिश हुई। 11 जिलों में बारिश सामान्य रही, जबकि 10 जिले बारिश की कमी वाले रहे। जींद में सामान्य से 57 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई। जून में 30.5 मिमी, जुलाई में 109.7 मिमी, अगस्त में 138.8 मिमी और सितंबर में 43.5 मिमी बारिश हुई। सितंबर में बारिश सामान्य से 44 फीसदी कम रही। शुक्रवार को, करनाल में 33.5, रोहतक में 33.7, सिरसा में 35.4, फरीदाबाद में 36.1, गुरुग्राम में 33.7 और पंचकूला में 31.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!