बदमाशों और पुलिस में मुठभेड़: विनोद पानू हत्याकांड का वांटेड संदीप 'फिल्मी' मुठभेड़ में ढेर; पैर में गोली, साथी गिरफ्तार

Edited By Isha, Updated: 03 Oct, 2026 08:30 AM

sandeep  filmi  wanted in the vinod panu murder case killed in a shootout

जिले में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले अपराधियों के खिलाफ हिसार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। भिवानी रोहिल्ला के पास पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक कुख्यात अपराधी को गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसके

हिसार(विनोद): जिले में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले अपराधियों के खिलाफ हिसार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। भिवानी रोहिल्ला के पास पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक कुख्यात अपराधी को गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसके एक अन्य साथी को भी पुलिस ने दबोच लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी थी। भिवानी रोहिल्ला के पास जब पुलिस ने उन्हें घेरने का प्रयास किया, तो बदमाशों की ओर से पुलिस पार्टी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की।

मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से मुख्य आरोपी संदीप उर्फ फिल्मी घायल हो गया, जिसके पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसके साथी अनिल को भी मौके से धर दबोचा। ये दोनों आरोपी चर्चित विनोद पानू मर्डर केस में लंबे समय से वांछित चल रहे थे और पुलिस इनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी।


पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से 02 पिस्तौल, 09 जिंदा कारतूस और अन्य खाली राउंड बरामद किए हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, गवाह को गोली मारने और आर्म्स एक्ट जैसी गंभीर धाराओं के तहत 10 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल घायल आरोपी को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!