"विपक्ष हर मुद्दे पर करता है नैरेटिव सेट ,लेकिन हर बार होता है फेल", सोनीपत में जमकर बरसे मंत्री अरविंद शर्मा

Edited By Harman, Updated: 07 Oct, 2026 02:39 PM

opposition sets narrative on every issue but fails every time  arvind sharma

सोनीपत पुलिस लाइन में विकसित भारत संकल्प सभा और सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और राहुल गांधी पर बोलते हुए कहा कि विपक्ष हर मुद्दे पर नेरेटिव सेट करता...

सोनीपत (सुशील मोर) : सोनीपत पुलिस लाइन में विकसित भारत संकल्प सभा और सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और राहुल गांधी पर बोलते हुए कहा कि विपक्ष हर मुद्दे पर नेरेटिव सेट करता है और फेल होता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर बोलते हुए अरविंद शर्मा ने कहा कि 7 अक्टूबर को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में प्रधानमंत्री मोदी का सफर शुरू हुआ था और मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक की 25 साल की जनसेवा यात्रा आज पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि इन 25 सालों में देश के किसान, मजदूर, गरीब, दलित, कर्मचारी और व्यापारी सहित हर वर्ग का विकास हुआ है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश लगातार विकास की गति से आगे बढ़ रहा है और हरियाणा पारदर्शिता, सेवा, सुशासन तथा विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है जिसका उद्देश्य 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लेना है।

वहीं मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष पर बरसते हुए अरविंद शर्मा ने कहा कि विपक्ष इस मुद्दे को लेकर नैरेटिव सेट कर रहा है और हर बार फेल होता है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई है और निष्पक्ष तरीके से चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराया है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!