कलायत में मिलावटी पनीर की सूचना पर CIA की रेड, 8 क्विंटल पनीर और 5 हजार लीटर दूध मिला; एक दिन आगे की तारीख डालकर हो रही थी पैकिंग

Edited By Harman, Updated: 20 Oct, 2026 12:24 PM

cia raids kalayat on information of adulterated cheese

मिलावटी पनीर और दूध की गुप्त सूचना मिलने पर मंगलवार को कलायत सीआईए पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रेड की। कार्रवाई के दौरान मौके से करीब 8 क्विंटल पनीर और 5 हजार लीटर स्किम्ड मिल्क मिला।

कैथल (जयपाल रसूलपुर) : मिलावटी पनीर और दूध की गुप्त सूचना मिलने पर मंगलवार को कलायत सीआईए पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रेड की। कार्रवाई के दौरान मौके से करीब 8 क्विंटल पनीर और 5 हजार लीटर स्किम्ड मिल्क मिला। जांच के दौरान पनीर के पैकेटों पर पैकिंग की तारीख में गड़बड़ी भी सामने आई। जानकारी के अनुसार, 19 अक्टूबर को पैक किए गए पनीर के पैकेटों पर 20 अक्टूबर की तारीख डालकर पैकिंग की जा रही थी।

सीआईए कलायत के इंचार्ज मनीष कुमार और खाद्य सुरक्षा अधिकारी (डीएफएसओ) अभिषेक शर्मा की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। यहां बड़ी मात्रा में पनीर और स्किम्ड मिल्क मिला। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने उत्पादों की गुणवत्ता की जांच के लिए दूध और पनीर के कुल तीन सैंपल भरे हैं। सैंपलों की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही उत्पादों की गुणवत्ता को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी।

पैकिंग की तारीख को लेकर भी जांच

कार्रवाई के दौरान पनीर के पैकेटों पर लिखी तारीख भी जांच के दायरे में आई। जानकारी के अनुसार, 19 अक्टूबर को पैक किए गए पनीर पर 20 अक्टूबर की तारीख अंकित की जा रही थी। टीम ने मौके पर मिले उत्पादों और उनकी पैकिंग से संबंधित जानकारी की जांच की।

खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से दूध और पनीर के तीन सैंपल लिए गए हैं। अब प्रयोगशाला की रिपोर्ट के आधार पर पता चलेगा कि उत्पाद निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप हैं या नहीं। वहीं, पैकिंग की तारीख से संबंधित मामले की भी जांच की जा रही है।


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!