Thar का कहर, कई वाहनों सहित डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, मलबे में फंसकर रुकी गाड़ी

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 06 Aug, 2026 07:17 PM

thar hits many vehicle and delivery boy at old delhi road

गुड़गांव में एक बार फिर थार का कहर देखने को मिला है। इस बार थार सवार ने पुराना दिल्ली रोड पर अपना कहर बरपाया। यहां कई वाहनों को टक्कर मारने के साथ ही एक डिलीवरी बॉय को भी जोरदार टक्कर मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

गुड़गांव,(ब्यूरो): गुड़गांव में एक बार फिर थार का कहर देखने को मिला है। इस बार थार सवार ने पुराना दिल्ली रोड पर अपना कहर बरपाया। यहां कई वाहनों को टक्कर मारने के साथ ही एक डिलीवरी बॉय को भी जोरदार टक्कर मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद गाड़ी सड़क किनारे पड़े मलबे पर चढ़कर फंस गई और वहीं पर ही रुक गई।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से यूपी के कासगंज का रहने वाला माेनू गुरुग्राम में डिलीवरी बॉय का काम करता है। पांच अगस्त की रात करीब साढ़े दस बजे वह अपनी बाइक से ऑर्डर देने प्रेम नगर जा रहा था। जैसे ही वह ओल्ड दिल्ली रोड पर चौपाल होटल के पास पहुंचा, पीछे से आ रही तेज रफ्तार सफेद रंग की थार के चालक ने लापरवाही से उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि माेनू सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। थार की चपेट में आने से एक अन्य राहगीर भी घायल हुआ है। माेनू को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है।

 

वहीं, लोगों की मानें तो इस थार ने डिलीवरी बॉय को टक्कर मारने से पहले कई अन्य गाड़ियों को भी टक्कर मारी। ऐसे गाड़ी की हालत देखते ही साफ पता लग रहा है कि गाड़ी किस तरह से चलाई जा रही थी और जब यह मलबे में फंसकर रुकी तो लोग मौके पर एकत्र हो गए। फिलहाल पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!