तहसीलदार के बेटों और बहू पर FIR दर्ज, चार्टर्ड अकाउंटेंट से 5.35 करोड़ ऐंठे...मकान का सौदा पड़ा महंगा

Edited By Isha, Updated: 12 Aug, 2026 10:21 AM

an fir has been filed against the tehsildar s sons and daughter in law

सैक्टर 14 स्थित 2 मकानों के सौदे को लेकर 5 करोड़ 35 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। सैक्टर-15 निवासी चार्टर्ड अकाऊंटैंट हिमांशु मित्तल की शिकायत पर आर्थिक अपराध शाखा ने जांच की

हिसार : सैक्टर 14 स्थित 2 मकानों के सौदे को लेकर 5 करोड़ 35 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। सैक्टर-15 निवासी चार्टर्ड अकाऊंटैंट हिमांशु मित्तल की शिकायत पर आर्थिक अपराध शाखा ने जांच की। उसके बाद सिटी थाना पुलिस ने आजाद सिंह, अजीत सिंह और अजीत की पत्नी ज्योति के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आजाद सिंह व अजीत सिंह का पिता विजय सिंह तहसीलदार बताया गया है।

शिकायतकर्ता हिमांशु मित्तल ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि मई 2025 के आखिरी सप्ताह में आजाद सिंह, अजीत सिंह, और अजीत की पत्नी ज्योति ने उनसे संपर्क किया था। उन्होंने दोनों मकानों का मालिक और काबिज बताते हुए इन्हें बेचने की पेशकश की। बताया गया कि मकान नंबर 3162 आजाद सिंह का है और मकान नंबर 3163 अजीत सिंह व ज्योति का है। शिकायत के मुताबिक उन्हें बताया गया कि दोनों मकानों पर किसी प्रकार का विवाद, भार या कानूनी अड़चन नहीं है। केवल सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक का करीब 2 करोड़ रुपए का लोन होने की जानकारी दी थी। दोनों मकानों की कुल कीमत 5 करोड़ 35 लाख रुपए बताई गई।

शिकायत में हिमांशु ने कहा कि वह 28 मई 2025 को दोनों मकान कुल 5 करोड़ 35 लाख रुपए में खरीदने के लिए सहमत हो गया। उसके बाद आजाद, अजीत और ज्योति के बैंक खातों में शिकायतकर्ता तथा उसकी पत्नी के बैंक खातों से रकम स्थानांतरित की गई। शिकायतकर्ता को बाद में पता चला कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!