Edited By Harman, Updated: 15 Aug, 2026 02:40 PM

हरियाणा के पानीपत में पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने सोमवार 17 अगस्त 2026 को सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है।
पानीपत (सचिन शर्मा) : हरियाणा के पानीपत में पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने सोमवार 17 अगस्त 2026 को सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कार्यक्रम, परेड और सम्मान समारोह आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, अधिकारियों और आम लोगों ने भाग लिया।
स्कूली बच्चों की लंच बॉक्स के लिए 11 लाख रुपये की घोषणा
इसी के मद्देनजर मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने छुट्टी का ऐलान किया। स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में शामिल रहे सभी कर्मचारियों और अधिकारियों की भी सोमवार को छुट्टी रहेगी। इस दौरान कृष्ण लाल पंवार ने स्कूली बच्चों की लंच बॉक्स के लिए 11 लाख रुपये की घोषणा की।